मध्यप्रदेश उपचुनाव: बुंदेलखंडी लोकगीतों की धुन पर थिरके भाजपा उम्मीदवार

Madhya Pradesh Election 


मध्यप्रदेश में तीन नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं। उपचुनावों के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इधर भाजपा चुनाव कैंपेन के तौर पर लोकगीतों का उपयोग कर रही है। सुरखी से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत के लिए बुंदेलखंड के लोकगीतों की धुन पर थिरके, इसे चुनाव प्रसार के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।
बता दें कि हाल ही में गोविंद सिंह राजपूत ने शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था।  दरअसल, बिना विधायकों के कोई भी मंत्री छह महीने तक ही मंत्री पद पर रह सकता है। पांच अप्रैल को गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन 21 अक्टूबर को उनका कार्यकाल पूरा हो गया, जिसके बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। गोविंद सिंह राजपूत के अलावा तुलसी सिलावट ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ये दोनों मंत्री सिंधिया समर्थक हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ