रेलवे स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद हाे सकी काबू



सागर। दीपावली की रात जब सारा शहर पूजा-पाठ और आतिशबाजी में मशगूल था, ठीक उसी समय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित कैंटीन में आग लग गई।
लोग आग बुझाने के लिए वॉटर बूथ से बाल्टियां भर-भर कर अग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। करीब एक घंटे बाद निगम की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। कैंटीन संचालक द्वारा शॉर्ट सर्किट से अग लगना बताया जा रहा है। 
रेलवे प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की फायर शाखा प्रभारी सबाउद्दीन कुरैशी ने बताया कि उन्हें रात में रेलवे स्टेशन स्थित कैंटीन में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल फायर लाॅरी को रवाना कर दिया गया था। माैके पर जब तक लाॅरी पहुंची, तब तक कैंटीन में लगभग सबकुछ जल चुका था। दमकल अमले ने पाइप के माध्यम से पानी डालकर आग पर काबू पाया। माैके पर माैजूद लाेगाें ने भी आग काबू में करने के लिए काफी मशक्कत की थी।
हालांकि इस दाैरान सीलिंग से लेकर सारा फर्नीचर, काउंटर तथा खाद्य सामग्री सहित सब कुछ जल गया। किचिन में करीब गैस के 7 बड़े सिलेंडर रखे थे, इनमें से 4 भरे थे। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटे अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ