किसानाें काे गुमराह कर रहा है विपक्ष- देंखे दिनभर की बड़ी खबरें

 


ईशानगर क्षेत्र का मामला:सफाई न होने से खेतों में नहीं पहुंच रहा नहर का पानी, बोवनी के लिए किसान परेशान

कहीं-कहीं नहरों में कचरा भरा होने से पानी खेतों में भर गया है, जिससे किसानों की फसल खराब हो रही है ईशानगर क्षेत्र में किसानों की फसल के लिए पर्याप्त पानी देने व बोवनी के लिए गांवों तक नहर के माध्यम से पानी पहुंचाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अफसरों की लापरवाही के कारण किसानों को नहरों के माध्यम से पानी नहीं मिल पा रहा है। कई स्थानों पर घटिया निर्माण होने से नहर क्षतिग्रस्त हो गई हैं तो कई जगह सफाई नहीं होने से नहरों में ही झाड़ियां उग गई हैं। इससे किसानों को बोवनी करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं कहीं-कहीं किसानों के खेत में पानी भरा होने के कारण फसल नष्ट हो रही हैं


बैठक:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लगाया आराेप- किसानाें काे गुमराह कर रहा है विपक्ष

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मंगलवार को खजुराहो पहुंचे भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अधिकारियों से पर्यटन व्यवसाय बढ़ाने रोड मैप तैयार करने कहा

खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मंगलवार को खजुराहो पहुंचे। उन्होंने एक निजी हाेटल में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। इस दाैरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष किसानों को एमएसपी पर भ्रमित कर रहा है।

अध्यक्ष ने खजुराहो के पर्यटन विकास के लिए कार्ययोजना के लिए रोड मैप तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बैठक में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी सचिन शर्मा सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने राजनगर तहसील के सामने जनपद पंचायत राजनगर द्वारा ग्राम पंचायतों के करोड़ों रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन कमलनाथ की कांग्रेस सरकार में भाजपाईयों का उत्पीड़न किया गया। चुन चुनकर भाजपा समर्थकों को शासन की योजनाओं से वंचित किया गया। हम “सबका साथ-सबका विकास” फार्मूले पर विश्वास रखते हैं। जनपद राजनगर के सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी ने सांसद शर्मा सहित अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, ललिता यादव, घासीराम पटेल, पन्ना लाल अवस्थी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: 13 साल में 45 बैठकें, एक ही निर्णय- कटरा से अतिक्रमण हटाएंगे, हकीकत- कभी नहीं हटा

नयाबाजार मार्केट के सामने लगी फलाें की दुकानें। जनप्रतिनिधि और अफसरों ने पुराने निर्णयों पर सहमति बनाकर रस्म निभाई

शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए हर साल की तरह इस बार भी जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। 13 साल में करीब 45 बैठकें होने के बावजूद शहर के मुद्दा आज भी जस के तस हैं, भले ही इस अवधि में महापौर, विधायक, कलेक्टर, निगम कमिश्नर, यातायात डीएसपी जैसे जिम्मेदार अफसर बदलते गए।

मंगलवार को बैठक में सांसद राज बहादुर सिंह ठाकुर और विधायक प्रदीप लारिया ने बगैर पार्किंग के व्यवसायिक भवन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मकरोनिया, गोपालगंज, परकोटा वन-वे रोड, कटरा और गुजराती बाजार में संचालित हो रहे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीधा निशाना साधा।


बुंदेलखंड के लिए अच्छी खबर:1197 वर्ग किमी में फैला है नौरादेही, यहां घास के बड़े मैदान, इसलिए बसा सकते हैं अफ्रीकन चीते

नाैरादेही अभयारण्य का जायजा लेती डब्ल्यूआईआई की टीम। बाघों के बाद चीतों से आबाद होगा अभयारण्य अफ्रीकन चीतों को भारत लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से हरीझंडी मिलने के बाद प्रदेश के कूनो-पालपुर और नौरादेही सेंचुरी में इनकी बसाहट के लिए तैयारी तेज हो गई है। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून के एक्सपर्ट की एक टीम कूनो के बाद नौरादेही अभयारण्य पहुंची है। टीम दो दिन तक यहां चीतों के रहवास के लिए संभावनाएं तलाशेगी। मंगलवार को पहले दिन टीम ने नौरादेही के सिंगपुर व मुहली इलाके का जायजा लिया।

चीतों के लिए घास के बड़े मैदान देख एक्सपर्ट संतुष्ट दिखे। नौरादेही के इतिहास पर नजर डालें तो 80-90 साल पहले यहां चीतों का प्राकृतिक वास होना पाया गया है। जिससे इस अभयारण्य का दावा ज्यादा मजबूत हो जाता है। दो साल पहले यहां लाए गए बाघ-बाघिन से तीन शावकों के जन्म के बाद नौरादेही देश के नक्शे पर उभरने लगा है। डीएफओ ने बताया कि टीम बुधवार को सर्रा व डोंगरगांव पहुंचेगी। गुरुवार को टीम देहरादून के लिए रवाना होगी


जिला अस्पताल का मामला: स्वीपरों ने पोस्टमार्टम के 500 रुपए मांगे, पुलिस चौकी में लिखा-पढ़ी के नाम पर परिजन से जमा करवाए पैसे

टीकमगढ़3 घंटे पहले जानकारी लगते ही टीकमगढ़ विधायक शवगृह पहुंचे, जिम्मेदारों को लगाई फटकार कायाकल्प अभियान में 2016-17 में विजेता रही जिला अस्पताल टीकमगढ़ में जिम्मेदारों के गैर जिम्मेदाराना रवैया ने अस्पताल की काया ही बदलकर रख दी है। कहने को तो यहां इलाज के भी रुपए नहीं लगते, लेकिन पोस्ट मार्टम कराना है तो पुलिस की लिखा-पढ़ी से लेकर शवगृह में स्वीपरों को भी रुपए देना पड़ेंगे। ऐसा ही मामला मंगलवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला।शवगृह में रखे चार शवों के पीएम करने से पहले पुलिस चौकी में 150-150 रुपए के हिसाब से लिखा पढ़ी के रुपए लिए गए, इसके बाद शव वाहन के एंबुलेंस ड्राइवरों ने मृतकों के परिजनों से 150-150 रुपए लिए।

इसके बाद शव गृह में पीएम करने के लिए स्वीपरों ने परिजनों से 2 हजार रुपए की मांग की। इन चार मृतकाें में अमरपुर के पास सोमवार को देररात हुई सड़क दुर्घटना के तीन शव व एक भेलसी के मृतक का शव रखा था। जब परिजनों ने पीएम करने के रुपए देने से मना किया, तो स्वीपर बजे शवगृह में ताला डालकर भाग गए और शवगृह में 30 मिनट तक ताला लटका रहा।


डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय: आज प्रैक्टिकल के अंक जमा नहीं किए तो अटकेगा रिजल्ट

अंक जमा नहीं किए तो अटकेगा रिजल्ट विभाग ने कॉलेजों को बुधवार तक का वक्त दिया

डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय से संबद्ध 37 कॉलेजों के बीबीए और एमसीएम अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र पी गादेवार ने बताया कि बीबीए छठवें सेमेस्टर और एमसीएम यानी मास्टर ऑफ कम्प्यूटर मैनेजमेंट दूसरे वर्ष के नतीजे जारी कर दिए हैं।

अन्य पाठ्यक्रम के रिजल्ट भी जल्दी ही जारी किए जाएंगे। हम रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं, लेकिन कई कॉलेजों से विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल के नंबर अब तक नहीं आए हैं। विभाग ने ऐसे कॉलेजों को बुधवार तक का वक्त दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ