सपा व्यापार सभा ने अप्रैल-मई के बिजली बिल माफ करने की उठाई मांग
महोबा। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण बढ़ने पर प्रदेश में लॉकडाउन के चलते व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सपा व्यापार सभा आगे आई है। शनिवार को व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ने नौ सूत्री समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। जिसमें प्रदेश के सभी दुकानदारों के अप्रैल व मई माह के बिजली बिल माफ करने की मांग की है।
जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने ग्रामीण क्षेत्रों के कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण
घरेलू व्यापार को 12 लाख करोड़ का नुकसान
झांसी। कोरोना की दूसरी लहर के चलते हुए भारी आर्थिक नुकसान को देखते हुए उप्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार से व्यापारियों के लिए राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के घरेलू व्यापार को करीब 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह बड़ा नुकसान है। जब लॉकडॉउन वापस लिया जाएगा, तब व्यापार को खड़ा करना बेहद मुश्किल होगा
विधायकों को भी मुख्यमंत्री का इंतजार
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उन जिलों के दौरे पर हैं, जहां कोरोना वायरस के संक्रमण ने हाहाकार मचा रखा है। बावजूद, उनके झांसी आने का अब तक कोई कार्यक्रम नहीं आया है। जबकि, उनकी पार्टी के विधायक भी ये चाहते हैं कि मुख्यमंत्री एक बार झांसी आकर बदहाल व्यवस्थाओं की हकीकत देख जाएं, ताकि सुधार हो सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
रामनगर सीएचसी में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
चित्रकूट/रामनगर। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को सीएचसी रामनगर, ग्राम पंचायत बांधी, कोविड अस्पताल खोह का निरीक्षण किया। रामनगर सीएचसी में 30 के स्थान पर 50 बेड ऑक्सीजन युक्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने को कहा।
1.31 लाख घरों का भ्रमण कर 4471 लोगों को बांटी मेडिकल किट
चित्रकूट। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिये स्वास्थ्य विभाग ने 5 से 9 मई तक विशेष अभियान चलाया। टीमों ने लगभग 1.31 लाख घरों का भ्रमण किया गया। टीम ने 4471 मेडिकल किट बांटी गयी हैं। इस दौरान सभी ब्लॉक में कोविड जांच की गयी।
डॉ. मिश्रा : नागरिकों को मिलेगी आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ
नहरों में पानी न छोड़े जाने से सूखे तालाब
जालौन। मई में खैराती पानी न आने से जहां नहरें व रजबहा आदि सूख चुके हैं। वहीं, तालाबों में भी पानी नहीं पहुंचा है। पशु पक्षी भी पानी के लिए परेशान होने लगे हैं। ग्रामीणों ने नहरों में खैराती पानी छोड़े जाने की मांग की है।
दाह संस्कार के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता
जालौन। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्तियों का दाह संस्कार कराने के लिए प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। कोरोना से संक्रमित लोगों का दाह संस्कार श्मशान घाट से इतर किसी अलग स्थान पर कोविड प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी ने दी।
शिक्षणेतर कर्मियों ने की वर्चुअल बेठक
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ प्रदेश कार्यसमिति की रविवार को वर्चुअल बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने संगठन को मजबूत करने, शासन में लंबित मांगों के शासनादेश जारी कराने, कर्मचारियों के उत्पीड़न, महंगाई भत्ता बहाली आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया
कोरोना कर्फ्यू से आबोहवा में सुधार
बांदा। कोरोना की दूसरी लहर में लागू हुए कोरोना कर्फ्यू से चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट की आबोहवा में काफी सुधार हुआ है। पिछले वर्ष लॉकडाउन खत्म होने के बाद तेजी से एक्यूआई (एअर क्वालिटी इंडेक्स) में वृद्धि हुई थी। मंडल का एक्यूआई 160 से 180 के इर्दगिर्द पहुंच गया था। अब एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू में वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ सूचकांक 80 से 100 के आसपास आ गया है।
मुख्यमंत्री चौहान: अशोकनगर को जल्द पहुँचाए जाएंगे ऑक्सीजन के सिलेंडर
अनुमति पत्र बने 628, जिले में खुल रहीं तीन हजार दुकानें
महोबा। जिले में लॉकडाउन का पालन कराने में प्रशासन नाकाम है। फल, दूध, सब्जी व किराना दुकानदारों को सुबह सात बजे से 11 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है लेकिन जिले में सभी प्रकार की दुकानें खोली जा रही हैं। जिससे सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ जुट रही है। जिले में महज 628 दुकानों को ही अनुमति पत्र जारी किए गए हैं लेकिन 3000 से अधिक दुकानें प्रतिदिन खुल रहीं हैं
आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ