बीयू, कॉलेजों में व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश की होड़ शुरू
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में संचालित कोर्सों में सत्र 2021-22 में प्रवेश की होड़ शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश आवेदन के लिए मंगलवार से वेबसाइट पर लिंक दे दिया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
MP Government ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की तारीख बढ़ाकर कर दी 28 मई
कोरोना के इलाज में मनमाना शुल्क वसूलने वाले नर्सिंगहोमों पर होगी कार्रवाई, जांच शुरू
झांसी। कोरोना के इलाज में मनमाना शुल्क वसूलने वाले नर्सिंगहोमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अभी विभाग के पास जमकर वसूली करने की पांच शिकायतें पहुंची हैं। शासन की तरफ से जांच कर सख्त कार्रवाई का आदेश जारी होने के बाद हड़कंप की स्थिति है। जांच टीम ने नर्सिंगहोमों से भी जवाब तलब किया गया है।
नवनिर्वाचित प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर/रामनगर/पहाड़ी। जिले में मंगलवार को पांचों विकास खंडों की 331 ग्राम पंचायतों में से 245 संघटित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं जनपद के 2,752 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हुए। जिसमें खंड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। यूपी में पहली बार प्रधानों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण की
एडीजी डी.सी.सागर: आईआरएडी एप के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश पुलिस शिखर की ओर
मतपेटी फेंकने के 14 आरोपियों की जमानत निरस्त
चित्रकूट। पंचायत चुनाव के दौरान राजापुर थाना क्षेत्र के कनकोटा गांव में मतपेटी फेंकने, मारपीट और मतदान अधिकारी से विवाद में जेल में बंद 14 आरोपियों की जमानत अदालत ने निरस्त कर दी है।
टीकाकरण के लिए धर्मगुरुओं के साथ बैठक
कालपी। कोविड 19 की टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने मुस्लिम धर्मगुरुओं व इमामों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया।
मौलाना ने लगवाई डोज, बोले पूरी तरह सुरक्षित
माधौगढ़। गांवों में कोरोना सक्रंमण रोकने के लिए अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर सैंपलिंग पर जोर दे रहे है। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय के परिसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, सालिकराम, ईओ अमित नायक की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मी ने जामा मस्जिद के मौलाना अनीस खान को वैक्सीन की डोज लगवाई। मौलाना अनीस ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। वैक्सीन की डोज 45 वर्ष से अधिक आयु वाले हर वर्ग के लोगों टीका लगवाना है। बीमारी जाति, धर्म को देखकर नहीं आती है। इसलिए कोरोना का टीका लगवाकर सुरक्षित रहें। इस दौरान पुरुषोत्तम तिवारी, रामऔतार सिंह, गोविंद, तेज सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
खरीफ में 15,794 हेक्टेयर का इजाफा
बांदा। बेहतर बारिश के साथ ही खरीफ की बुआई लक्ष्य में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 15 हजार 794 हेक्टेयर का इजाफा किया गया है। इस वर्ष एक लाख 37 हजार 997 हेक्टेयर में खरीफ की बुआई होगी, जबकि पिछले वर्ष एक लाख 22 हजार 203 हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
मुख्यमंत्री चौहान : ऐसी रणनीति बनाएँ कि कहीं भी संक्रमण बढ़े नहीं
डीएपी पर किसानों के बचेंगे 75.60 करोड़
बांदा। डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट) खाद में 50 फीसदी छूट से चित्रकूटधाम मंडल के किसानों को 75.60 करोड़ रुपये की बचत होगी। 2400 रुपये प्रति बोरी के स्थान पर किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी काटकर कुल 1200 रुपये ही चुकाने होंगे। कोरोना काल में सारे कामकाज ठप हो जाने पर आर्थिक तंगी झेल रहे किसान खरीफ फसल की बुआई से पहले खाद के दामों में कटौती से राहत महसूस कर रहे हैं।
वीर आल्हा को इतिहास में नहीं मिला उचित स्थान- संयोजक
बुंदेली समाज के संयोजक ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान को गुरू गोरखनाथ के कहने पर प्राणदान देने वाले वीर आल्हा को इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला। इतिहासकारों ने पृथ्वीराज चौहान को ज्यादा महत्व दिया। आल्हा की निशानियां भी मिट चुकीं हैं। महामंत्री डॉ. अजय बरसैया ने बताया कि महोबा में भी अगर आल्हा चौक और ऊदल चौक न होते तो हम इसे आल्हा-ऊदल की नगरी साबित न कर पाते। वर्ष 1984 में तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव अहलूवालिया ने आल्हा प्रतिमा का निर्माण कराया था।
266 प्रधान व 3144 सदस्यों ने ली वर्चुअल शपथ
महोबा। गांव की सरकार के लिए चुने गए नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण किया। जिले में 273 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें सात पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हुआ है।
आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ