किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मंडियों को रणनीति पूर्वक स्मार्ट मंडियों के रूप में विकसित किया जाए। मंत्री पटेल ने मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए।
Ujjain: महाकाल मंदिर में मिले 2100 साल पुराने अवशेष
मंत्री पटेल ने बैठक में मंडी में आवक की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि किसानों को लाभान्वित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाए। पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में निरंतर फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे मंडियों में आवक की स्थिति बेहतर हुई है। पटेल ने कहा कि इस वर्ष सरकार के द्वारा क्रांतिकारी निर्णय लेते हुए चना, मसूर और सरसों का उपार्जन गेहूँ के साथ किया गया है। इससे किसानों को उपज का बेहतर लाभ प्राप्त हुआ है।
पटेल ने कहा कि सरकार के फैसले से किसानों को चना, मसूर और सरसों पर समर्थन मूल्य से भी अधिक का लाभ मिला है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: आयुष्मान भारत योजना से संबंधित अस्पतालों की जाँच करें
बैठक में बताया गया कि विगत वर्ष 23 मार्च से अप्रैल 2020 तक और इस वर्ष भी मंडिया ज्यादातर बंद होने से आवक पर फर्क पड़ा था। इसके बावजूद मंडियों ने अच्छा काम काज किया। पटेल ने कहा कि ये नीतिगत सही निर्णयों से ही सम्भव हुआ है। इससे किसानों की आय दो गुना करने का प्रधानमंत्री का सपना पूर्ण करने में सफल हुए।
बैठक में मंडी बोर्ड की एमडी प्रियंका दास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
जनसम्पर्क विभाग
- यहां पाएं जनसंपर्क विभाग की सारी अपडेट

0 टिप्पणियाँ