Datia: झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर लगा ताला

कोरोनाकाल में जहां डॉक्टर मरीज़ों के लिए भगवान का रूप निभाते नज़र आए तो वहीं कई ऐसे जाली डॉक्टर भी सामने भी आए जो लोगों को ठगने का जाल बीछा रहे है. दतिया में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप  चिकित्सकों  के क्लीनिकों पर छापामार कर दो क्लिीनिक सील कर दिए.

कार्यवायी की गई

इस मामले में लोकनिर्माण विभाग कार्यालय के पास ताराचन्द्र क्लिीनिक के संचालक ताराचन्द्र खूबनानी और तलैया मोहल्ला में प्रतिसेवा चिकित्सा केन्द्र के संचालक महेश कुशवाह पर कार्यवाही की है.

Mahoba: प्रशासनिक अधिकारी का ऑडियो वायरल

फ़र्ज़ी डॉक्टर पकड़े गए

दोनों ही चिकित्सकों के पास न तो शासन की अनुमति थी और न ही किसी प्रकार का अनुभव पत्र था. जब इन चिकित्सकों से दतिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर वी कुरेले ने कागजात मांगे तो वह हडबड़ा गये. इन दोनों क्लिीनिकों पर ये चिकित्सक मरीज तो देख ही रहे थे साथ ही दुकाननुमा क्लिनीक में मरीज भर्ती भी किए थे.

Mother Child Hospital बने चार साल हो गए किन्तु अब तक नहीं हो पाया लिफ्ट का काम

लंबे समय से चल रहा था गोरखधंधा

आपकों बता दें ताराचन्द्र हॉस्पिटल ये गोरखधंधा लम्बे समय से कर रहा है. पहले नगरपालिका काॅप्लेक्स के नीचे क्लिीनिक संचालित करते थे. जहां प्रशासन ने कार्यवाही कर क्लिीनिक को सील कर इन्हें जेल तक की हवा खिला दी थी. लगातार मरीजों के साथ उपचार दौरान हादसे होने से यह चर्चा में भी रहे थी.

स्रोत-ZEENEWS

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ