District Magistrate Priyanka Niranjan ने जल संरक्षण के लिए कुदाल उठाकर किया श्रम दान


पहुज नदी के चारों ओर छाएगी हरियाली, लगेंगे 25 हजार पौधे

झांसी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बुधवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल और विधायक सदर रवि शर्मा के साथ पहुज नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे बांध, डोंगरी बांध और नहर किनारे 25 हजार पौधे लगाए जाने के निर्देश दिये।

एमएसएमई विकास के लिए हमारी सोच वैश्विक - मंत्री सखलेचा

ये हैं झांसी की पहली महिला ऑटो चालक,

झांसी। परिवार पर आर्थिक संकट, कोरोना का दौर, हर जगह निराशा भरा माहौल। लेकिन झांसी की एक महिला ने हालातों से हार नहीं मानी। अपने परिवार के लिए उन्होंने जो किया, वह पूरी झांसी के लिए मिसाल बन गया है। महानगर के तालपुरा निवासी अनीता चौधरी (36) का नाम शहर की पहली ऑटो चालक में शुमार हो रहा है। कई जगहों पर काम करने के बाद भी आर्थिक तंगी दूर न हुई, तो उन्होंने ऑटो का हैंडल थामा और सड़क पर निकल पड़ीं। वे पूरे दिन महानगर में सवारियां ढोकर अपना परिवार चला रही हैं।

खनन की नियमित समीक्षा करें एडीएम

चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें सख्त निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाए। खनन कार्य की एडीएम लगातार समीक्षा करें।

प्राचार्यों से टीकाकरण में तेजी के लिए मांगा सहयोग

कलक्ट्रेट के सभागार में कोविड-19 के टीकाकरण आदि से संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि इससे बचने के लिए टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है तथा छात्रों एवं युवाओं को अधिक से अधिक प्रेरित करें। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज को निर्देश दिए कि वह समय से स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराएं। 

भोपाल के विभिन्न मार्केट-प्लेस में लगाए गए विशेष टीकाकरण कैम्प

प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया

बांदा। कृषि राज्य मंत्री/प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मेडिकल कालेज में स्थापित हो रहे पीएसए आक्सीजन प्लांट और 100 बेड के पीआईसीयू वार्ड व वैक्सीनेशन बूथ का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने उन्हें बताया कि प्लांट का सिविल कार्य पूरा हो चुका है।

एससी प्रमाणपत्र से डीडीसी बनी क्षत्रिय महिला

बांदा। जिला पंचायत सदस्य वार्ड-14 का मुद्दा न्यायालय पहुंच गया है। ऑनलाइन दायर याचिका में विजयी उम्मीदवार पर महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने के आरोप हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित थी, जबकि विजयी महिला क्षत्रिय है। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई के बाद जनपद न्यायाधीश ने अगली तिथि 25 जून तिथि नियत की है।

जल संरक्षण के लिए नेता, अफसर ने उठाई कुदाल

महेवा। इसे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का जल संरक्षण के प्रति लगाव कहे, या फिर कर्तव्य निष्ठा। बुधवार को ब्लॉक महेवा के ग्राम गढग़ुवा में नून नदी जीर्णोद्धार कार्यक्रम के तहत साफ सफाई होनी थी। इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वयं फड़वा व कुदाल उठाकर श्रम दान किया। साथ ही दूसरों को भी प्रेरित किया। यह देख संासद भानू वर्मा व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने भी फड़वा चलाकर श्रम दान किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को सिर्फ काम की तरह नहीं बल्कि समर्पण की तरह करे

प्रधान पद के उपचुनाव में दो दावेदारों के बीच मुकाबला

माधौगढ़। कुरोती में प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव में दो प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

शासन के निर्देशानुसार लोगों के घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे

1570 मतदाता वाले कुरोती में प्रधान पद पर जेठी व विनीता के बीच कड़ा मुकाबला है। 

मालूम हो कि पिछले चुनाव में सोमवती व जेठी के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें सोमवती को 266, जेठी को 236 वोट मिले थे। सोमवती 30 वोट से विजयी हुई थी। उस वक्त आठ प्रधान प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सोमवती प्रधान तो बन गई लेकिन शपथ लेने के पूर्व सोमवती की मौत हो गई। दूसरे नंबर पर जेठी के पति रवीन्द्र सिंह उर्फ रज्जू की भी मौत हो गई। कुरोती में हो रहे उपचुनाव में जेठी व मृतक सोमवती की पुत्र वधू विनीता देवी चुनाव मैदान में हैं। मतदाता असमंजस में है। मतदाताओं का कहना है कि एक प्रत्याशी के पति की मौत हो चुकी है। वही दूसरे प्रत्याशी की सास ससुर की मौत हो चुकी है। प्रत्याशी मतदाताओं का रूझान नही ले पा रहे हैं। (संवाद)

संविदा परिचालक ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन

महोबा। परिवहन निगम के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए संविदा परिचालक ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया कि उसकी समस्या का समाधान न होने पर वह 11 जून से रोडवेज परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होगा. 

पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क समतलीकरण करना भूले जिम्मेदार 

कुलपहाड़ ( महोबा )। पाइप लाइन मरम्मत के बाद अफसर सड़क को समतल कराना ही भूल गए हैं। जिससे लोगों को सड़क से निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने समस्या समाधान की मांग की है।

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ