भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच खेलकर तैयारियां कर रही है। दोनों टीमों के बीच यह बड़ा मुकाबला 18 जून से शुरू होगा। प्रैक्टिस मैच के शुरुआती दिन युवा ऋषभ पंत और शुभमन गिल के बल्ले से बड़ी पारियां निकलीं और इन दोनों खिलाड़ियों के बाद अब तीसरे दिन टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी बैटिंग में दमखम दिखाते हुए 54 रनों की शानदार पारी खेली है। उनकी इस पारी को देखकर कीवी टीम की टेंशन बढ़ा स्वाभाविक है।
टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले तैयारी:टीम इंडिया 22 दिन बाद प्रैक्टिस मैच खेलने उतरी, पहले दिन पिच पर दिखी हल्की घास
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जडेजा बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। जडेजा ने इस मैच में 54 रन बनाने के लिए 76 गेंदों का सामना किया। इस दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर दो विकेट झटके।
इस इंट्रा स्क्वाड मैच में अब तक ज्यादातर बल्लेबाजों का ही बोलबाला देखने को मिला है। मैच के पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 94 गेंदों में नाबाद 121 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उनके अलावा युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 135 गेंदों का सामना करने हुए 85 रन बनाए। गेंदबाजी डिपार्टमेंट में ईशांत शर्मा ने बेहतरीन लाइन लेंथ के साथ बॉलिंग करते हुए 36 रन देकर तीन विकेट झटके थे।
कीवी टीम ने 22 साल बाद इंग्लैंड में जीती टेस्ट सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच 18 से 22 जून तक एजिस बाउल के मैदान पर खेला जाना है। इस मैच के लिए कई पूर्व दिग्गजों की मानें तो कीवी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का फायदा फाइनल में मिल सकता है। कीवी टीम ने रविवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर 22 साल बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की, वहीं इंग्लैंड को पिछले सात सालों में पहली बार घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।
आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ