मुरैना जिले में रविवार को आई तेज आंधी की वजह से अंबाह के पिनाहट घाट पर बना फ्लोटिंग ब्रिज उखड़ गया। इसकी वजह से चंबल नदी में नाव से यूपी से अंबाह की ओर आने वाले 50 से ज्यादा लोग फंस गए। सभी को देर रात जेसीबी की मदद से निकाल लिया गया।
नाव में फंसे लोगों को जेसीबी की मदद से निकाला गया।
नाव में फंसे लोगों को जेसीबी की मदद से निकाला गया।
रतलाम में दवा कंपनी में आग
रविवार रात 1.10 बजे दवा कंपनी इप्का लैबोरेट्री के रतलाम के सेजावता स्थित प्लांट में आग लग गई। हादसा फैक्ट्री के आईबीडी प्लांट-10 में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लांट में अचानक विस्फोट के साथ आग भड़क गई। कुछ ही सेकेंड में आग ने पूरे प्लांट को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक नजर आ रही थी। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
साभार- भास्कर

0 टिप्पणियाँ