झांसी मंडल की ट्रेनों को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। अभी तक ललितपुर-खजुराहो और महोबा-खजुराहो के लिए मेमू गाड़ी में नए एलएचबी कोच लगाए गए हैं। इन गाड़ियों के नंबर भी बदल दिए गए हैं। आज से यह ट्रेनें नए कोच के साथ संचालित होंगी। इसके लिए 16 कोच रेल मंडल को मिल चुके हैं। इन आधुनिक कोच में डिस्प्ले और उद्घोषणा के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। ट्रेनों के नंबर भी बदले गए हैं।
झांसी रेल मंडल में एलएचबी कोच से धीरे-धीरे ट्रेनों को अपडेट किया जा रहा है। लेकिन कुछ पैंसेंजर ट्रेनों में आज भी आईसीएफ कोच का इस्तेमाल होता है। इन कोचों को दौड़ाने के लिए अलग से एक इंजन का उपयोग होता है। इस संरचना को बदलने के लिए अब आईसीएफ के स्थान पर मेमू कोच का अब इस्तेमाल होगा। इसकी खासियत यह होगी कि इसमें एक मेमू में 8 कार यान होंगे। इसमें सीट के अलावा अधिक यात्रियों को लेकर यात्रा करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा इसमे एक डिस्प्ले होगा। इसमें ट्रेन नंबर के साथ ट्रेन के आगामी स्टेशन आने के पहले उद्घोषणा होगी। ताकि यात्री आराम से अपने गंतव्य पर उतर सकें। इसके अलावा इसमें आगे और पीछे गार्ड कम मेमू कंट्रोलर भी होगा। इससे ट्रेन की दूसरी दिशा में दौड़ाने के लिए समस्या नहीं होगी। यह सुविधा आज से यात्रियों को प्रदान की जाएगी।
साभार : अमर उजाला
.jpg)
0 टिप्पणियाँ