ललितपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिले की एक होनहार छात्रा को पुलिस अधीक्षक (एसपी) की कुर्सी पर बैठने का अवसर मिला। दिनभर उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और महिला सुरक्षा व शिक्षा जैसे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया।
कार्यालय का कार्यभार संभालते हुए छात्रा ने महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला थानों की भूमिका की जानकारी ली। उन्होंने फरियादियों से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्र भी सुने। उनका कहना था कि यह पहल बालिकाओं को आत्मविश्वास देती है और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करती है।
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरे दिन सहयोग किया और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पहल का मकसद बेटियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

0 टिप्पणियाँ