जालौन: कदमपुरा गांव के पास पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

जालौन। जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के कदमपुरा गांव के पास झाड़ियों के किनारे एक पेड़ से महिला का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह


महिला का शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

लोकेशन: जालौन
रिपोर्ट: महेन्द्र कुमार गौतम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ