ललितपुर के युवा की झांसी में कोरोना से मौत, सदमे में शहर
आज ललितपुर का एक होनहार युवा अल्पायु में कोरोना से जंग हर गया। छत्रसालपुरा निवासी नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान का पुत्र अमन जैन शिवा (उम्र करीब 31 वर्ष) पिछले कुछ दिनों पहले कोरोना की चपेट में आ गया था। शिवा को करीब एक सप्ताह पहले महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया था। शिवा बीते करीब एक सप्ताह से ICU में भर्ती था। कल दिक्कत बढ़ने पे उसे वेंटिलेटर पे शिफ्ट कर दिया गया था। परंतु ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और आज सुबह शिवा के निधन की दु:खद खबर सबके सामने आ गई। होनहार युवा के निधन की खबर से शहर में मातम सा पसर गया है। लोगो का कहना है कि शिवा बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति का लड़का था और पर्युषण पर्व केे चलते संयमित दिनचर्या के अनुसार भोजन ले रहा था। उसका इस तरह असमय दुनिया छोड़ के जाना बहुत ही दुखदायी है। परिवार में चार माह मे घटित दूसरी ह्रदय विदारक घटना से सभी का मन द्रवित है।
0 टिप्पणियाँ