*फेक न्यूज आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकती है भारी
गलत जानकारी से बचें और बचाएं
*कोरोना पैनडेमिक के साथ साथ बचे इन्फो डेमिक से
भ्रामक जानकारी को न फैलाये न फैलने दें
नॉवेल कोरोना वायरस यानि कोविड 19 की चपेट में दुनिया के ज्यादातर देश आ चुके हैं। भारत को भी इस वायरस की चपेट में आये हुए 6 माह हो गया है। कोई वैक्सीन या दवाई ना होने चलते इस वायरस से बचाव ही उत्तम उपाय है। ऐसे में सही जानकारी और कोरोना संक्रमण को लेकर सही खबरों तक पहुँच होना बेहद जरूरी है।
गलत जानकारियों का भुगतना पड़ा परिणाम
ऐपिडिमियोलॉजिस्ट डा.देशराज बताते हैं कि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए लॉक डाउन के दौरान जानकारियों की बाढ़ सी आई हुई थी। सोशल मीडिया से लेकर आम जनता तक कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नुस्खों की जानकारियों का आदान प्रदान कर रहा है। वह बताते हैं। सही समय पर सही जानकारी नहीं मिल पाना अक्सर घातक साबित होता है। कुछ दिन पूर्व ऐसे ही भ्रामक जानकारी से लोगों ने अत्यधिक चाय, लहसुन और काढ़े का सेवन बढ़ा दिया था जिसका परिणाम स्वास्थ्य को भुगतना पड़ा। किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुचता है। कुछ ऐसी ही भ्रामक जानकारी से कई लोगों ने शराब का अत्यधिक सेवन किया, यहाँ तक की कई लोगों ने सैनीटाइजर को भी पी लिया। इस तरह के उपायों से कोरोना नहीं होगा यह बिल्कुल गलत जानकरी थी। इस तरह के अल्प ज्ञान से लोगों को खुद को बचाना चाहिए।
अधिकृत स्रोत से ही जानकारी लें
वह बताते हैं यह सामान्य मानव मनोविज्ञान है जब मनुष्य किसी भी आपातकाल की स्थिति में इस तरह के नए नए नए तरीके अपनाता है। अक्सर लोग अधिकृत सरकारी जानकारी व् वेबसाइट पर नहीं जाते हैं। इस तरह की सरकारी वेबसाइट ही सही जानकारी उपलब्ध कराती है। इन्टरनेट पर मौजूद तमाम अविश्वसनीय वेबसाइट से जानकारी लेते हैं और बताये हुए नुस्खों पर अमल करना भी शुरू कर देते हैं। कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के साथ-साथ हमें ‘इन्फोडेमिक’ यानि भ्रामक जानकारियों की मार से बचना भी जरूरी है।
वह बताते हैं भ्रामक जानकारियों की लम्बी फेहरिश्त है जो रोज सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुचती है। ऐसी स्थिति में सही जानकारी देने वाले संस्थानों और विशेषज्ञों की पहचान जरूरी है। अगर किसी सूचना को लेकर भ्रमित हैं तो कई ऐसे संपर्क सूत्र बनाये गए हैं, जहां से सही जानकारी हासिल कर सकते हैं। किसी चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक के हेल्प लाइन नम्बर उपलब्ध है।
आरोग्य सेतु एप से पायें सटीक जानकरी
सटीक और सही जानकारी के लिए आरोग्य सेतु एप भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है। आरोग्य सेतु एप में राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर्स की लिस्ट तथा सेल्फ असेसमेंट है। इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। इसके अलावा अगर आपमें कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप सेल्फ-आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है। आरोग्य सेतु एप पर दी गई जानकारी पूर्णत: प्रमाणिक है। इस एप के जरिये कोविड 19 संक्रमण संबंधित किसी भी तरह की गलतफहमियाँ भी दूर कर सकते हैं।
- Home
- बुंदेलखंड न्यूज़
- _हमीरपुर
- _बाँदा
- _जालौन
- _महोबा
- _झांसी
- _ललितपुर
- _ चित्रकूट
- _दतिया
- _टीकमगढ़
- _छतरपुर
- _पन्ना
- _सागर
- _जिला
- _प्रदेश
- राष्ट्रीय
- ट्रेंडिंग न्यूज़
- जनसम्पर्क
- संस्कृति
- _बुंदेली फेम
- _लोकनाट्य
- _लोकनृत्य
- _दर्शनीय स्थल
- _बुन्देलखण्ड (Info)
- _विरासत (Heritage)
- _लोकपर्व
- _लोकगीत
- पॉपुलर वीडियो
- बुन्देली प्रतियोगिताएं
- _बुंदेली शेफ
- B r i e f f f f f y
0 टिप्पणियाँ