बुंदेलखंड के किसानों के लिए होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

 kisan


बुधवार को हुई भारतीय किसान यूनियन की बैठक काफी रोचक रही। यूनियन को प्रदेश के किसानों ने जिले की एक-एक समस्याएं गिनाई। कर्वी के जनसेवा इंटर कालेज में हुई बैठक में किसानों ने यूनियन को बताया कि अन्ना पशुओं से चित्रकूट का किसान परेशान है, हम भुखमरी के कगार में पहुंचने की दशा में हैं। 

सदर तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने नहरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा सिल्ट सफाई नहीं की जा रही है और पूर्ण क्षमता भर पानी नहीं दिया जा रहा। जंगली गायों से कई वर्षों से किसान प्रभावित हैं। गोशालाएं चलाने की केवल घोषणा की जाती है, लेकिन चलाई नहीं जाती है। बिजली विभाग में हो रहे कनेक्शनो में रुपये मांगे जाते हैं। लो वोल्टेज ट्रांसफार्मर का समय से न बदल जाना, कनेक्शन के उपरांत अनावश्यक बिल आने से भी जिले का किसान परेशान है।

प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने कहा कि समस्याओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो बुंदेलखंड के किसानों के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने वृद्ध किसानों का माल्यार्पण कर हौसला बढ़ाया। जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, जिलाउपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह, ओमनारायण गर्ग, अरुण कुमार पांडेय, जय कुमार, राजकुमार व देवेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय तथा मंडल सचिव रामकरन सिंह किसान नेता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ