पृथक राज्य के रूप में बुंदेलखंड है पहली मांग: राजा बुंदेला

 


चित्रकूट जिले में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर हाल ही में पास हुए कृषि विधेयक को लाभकारी व किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम बताया है।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक से देश के छह लाख आढ़तियों का नुकसान है। इसलिए इसका विरोध विपक्षी दल कर रहे हैं। पृथक बुंदेलखंड राज्य के आंदोलन के ठंडा पड़ने के सवाल पर कहा कि अब आंदोलन का रूप बदल गया है। पृथक राज्य उनकी पहली मांग है। इस संबंध में देश के गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से भी लगातार चर्चा चल रही है। 

कृषि अध्यादेश लागू होने से पहले किसानों को मंडी में अनाज बेचना पड़ता था। अब किसान बिना टैक्स कहीं भी अपनी उपज मनमाफिक दर पर बेच पाएगा। नया बिल इंटर स्टेट ट्रेड को प्रोत्साहित करता है। किसान अपने अनाज आदि दूसरे राज्यों में स्वतंत्र रूप से बेच सकेंगे। इस हेतु कोई राज्य व केन्द्रीय कर नहीं लगेगा। इससे करता तथा विक्रेता दोनों को लाभ मिलेगा। 

इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रो पंकज चौधरी, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ बालाजी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ