इस नए दौर में इंसान सिर्फ स्वयं के बारे में सोचता है, और सिर्फ स्वयं के लिए ही कार्य करता है। लेकिन इन सब से परे प्राणी मात्र की रक्षा और सेवा का धर्म निभाते हुए जैन समाज झांसी ने अद्भुत मिसाल पेश की है। झांसी में बुंदेलखंड का पहला पक्षी अस्पताल खुलने जा रहा है। यहाँ घायल पक्षियों को इलाज मिल सकेगा।
पंचायत समिति के महामंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि अब तक दिल्ली के लाल किले के सामने जैन मंदिर पर जैन डॉक्टर फोरम के सहयोग से पक्षी अस्पताल संचालित किया जाता है। इसके बाद बुंदेलखंड में झांसी के करगुवां जैन तीर्थ पर पहला पक्षी धर्मार्थ चिकित्सालय खोला जा रहा है, जिसमें सभी पक्षियों को उचित उपचार प्रदान किया जाएगा।
समाजसेवी राजेंद्र किशोर जैन अलीगढ़ और ऋषभ जैन झांसी की पुण्य स्मृति में पक्षियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही एक पक्षी एंबुलेंस होगी, जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से घायल पक्षियों को लाने का कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में प्रात: 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ओपीडी में कोई भी व्यक्ति पक्षी को लाकर उसे इलाज के लिए भर्ती करा सकता है। शर्त यह होगी कि स्वस्थ होने पर पक्षी वापस नहीं किया जाएगा, बल्कि पक्षी विहार में उसे छोड़ दिया जाएगा, जहाँ वह स्वस्थ होकर खुले आसमान में उड़ सकेगा।

0 टिप्पणियाँ