Banner

राम मंदिर निर्माण के लिए 2 दिन में जुटाए गए 100 करोड़ रुपये, सबसे बड़ा दान किसने दिया?

नई दिल्ली: इन दिनों राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद् चंदा इकठ्ठा कर रहे हैं। इस अभियान में देशवासियों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जाग्रति कार्यक्रम के महज दो दिनों के भीतर ही 100 करोड़ से अधिक का चंदा इकठ्ठा किया जा चुका है। इस बात की पुष्ठि रामभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की है।  


राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जनसंपर्क और जागरण अभियान चला रहा है, जिसे 27 फ़रवरी तक चलाने का फैसला किया है। इस बीच लोगों मंदिर निर्माण के लिए चंदा लिया जाएगा। बता दें कि इस अभियान की शुरुआत, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिए गए 5 लाख रुपये के दान के साथ की गई थी। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पूरे परिवार ने कुल 5 लाख रुपये दान दिया है। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने वालों में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। 

यूपी के पूर्व विधायक ने किया सबसे ज्यादा दान

गौरतलब है कि राम मंदिर निर्माण के लिए अभी तक का सबसे बड़ा दान उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर ने दिया है। रायबरेली जिले के बैसवाड़ा गावं के पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर ने ऐलान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 1,11,11,111 करोड़ का चेक दिया था। यह रकम मंदिर निर्माण के लिए दी गई अब तक दी गई सबसे बड़ी रकम थी। बता दें मंदिर निर्माण के लिए अभी सबसे आगे बढ़कर विश्व हिंदू परिषद अगुवाई कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ