Banner

अमेरिकी राष्ट्रपति: भारतीय खिलाड़ियों के साथ उतरेगी बाइडेन सेना

अमेरिका में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है। इसी के साथ जो बाइडेन अमेरिका के नए और सबसे ज्यादा उम्र वाले राष्ट्रपति बन जाएंगे। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य व ख़ुशी दोनों होगी कि 78 वर्ष के जो बाइडेन की टीम में भारतीय मूल के 20 लोग भी शामिल हैं इसे अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति की टीम में अब तक के सबसे अधिक भारतीयों की संख्या मौजूद है।  


जो बाइडेन की लिस्ट में होगा किन भारतीयों का नाम 

इन भारतीयों की लिस्ट में 50 वर्ष की नीरा टंडन को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वो अमेरिका के लिए बजट तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाएंगी। इसके आलावा 45 वर्ष की वनिता गुप्ता को अमेरिका के जस्टिस डिपार्मेंट का तीसरे सबसे महत्वपूर्ण पद यानी एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के लिए मनोनीत किया गया है। वहीं डॉक्टर विवेक मूर्ति को स्वास्थ्य विभाग का सलाहकार बनाया जा सकता है। ख़बरों की मानें तो 47 वर्ष की माला अडिगा राष्ट्रपति की पत्नी को पॉलिसी के मामलों में सलाह देंगी। 

इसके अतिरिक्त 32 वर्ष की सबरीना सिंह को भी फर्स्‍ट लेडी की मीडिया सलाहकार बनाया गया है। आयशा शाह इंटरनेट के माध्यम से राष्ट्रपति के संदेशों को अमेरिका के लोगों तक पहुंचाएंगी। समीरा फाज़ली आर्थिक मामलों पर जो बाइडेन को सलाह देंगी। आर्थिक मामलों की समिति में भरत रामामूर्ति भी शामिल हैं। गौतम राघवन राष्ट्रपति के लिए स्‍टाफ की नियुक्ति करेंगे। राष्ट्रपति के सबसे करीबी लोगों में विनय रेड्डी होंगे। उन्हें जो बाइडेन  के भाषणों को लिखने की जिम्मेदारी मिली है। 

वेदांत पटेल राष्ट्रपति के असीस्‍टेंट प्रेस सेक्रेटरी होंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों पर फैसला देने वाली नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल में भारतीय मूल के तीन लोगों को शामिल किया गया है।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ