Banner

बुंदेलखंड की बेटी ने अपना परचम लहरा दिया इंडिया ताज प्रिसेंज मॉडलिंग प्रतियोगिता में

बांदा। बुंदेलखंड की बेटी ने सुंदरता क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा दिया। बॉलीवुड और मॉडलिंग क्षेत्रों से आईं सुंदर प्रतिभागियों को मात देते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक (क्राउन मेडल) जीता।

                                             

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय मिस इंडिया ताज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देश के दिल्ली, मुंबई, आगरा, प्रयागराज सहित बॉलीवुड एक्टर और मॉडल शामिल हुए। बांदा से रिया रैकवार ने भी प्रतिभागिता ली । वह यहां श्रेया आकर्ष इंस्ट्टीयूट की नृत्य छात्रा हैं। इस मॉडलिंग प्रतियोगिता में रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ताज प्रिसेंज का दूसरा स्थान का खिताब अपने नाम किया । उसे कांस्य पदक दिया गया। सिर पर चमकता ताज पहनाया गया। निर्णायकों में डॉ. नीमा पंत सहित कई सदस्य शामिल रहे।

प्रतियोगिता का खिताब जीतकर बुधवार को बांदा लौटी रिया का श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट में स्वागत हुआ। उसने बताया कि उसके इस शौक को मां सुधा रैकवार ने पूरा सहयोग दिया। सुधा स्वयंसेवी संगठन चलातीं हैं। पिता व्यापारी हैं। रिया ने बताया कि मॉडलिंग और डांस का उसे बचपन से ही शौक और सपना था। रिया की तमन्ना मिस यूनिवर्स बनने की है। रिया ने बताया कि मॉडलिंग में कैसे वॉक करनी है? कै से उठना बैठना है और डाइट प्लान इत्यादि सब कुछ यू ट्यूब से देखा। श्रेया इंस्ट्टीयूट की निदेशक अंजू दमेले उसे पूरा सपोर्ट करती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ