Banner

आरक्षण की अनंतिम सूची : जिले में 167 महिलाओं के सिर प्रधानी का ताज

त्रिस्तरीय चुनाव में 167 महिलाओं के सिर प्रधानी का ताज सजेगा , आरक्षण की अनंतिम सूची के आधार पर । सबसे ज्यादा नरैनी ब्लॉक में महिलाएं प्रधान पद की हकदार होंगी। यहां की 83 ग्राम पंचायतों में 35 पर दावा रहेगा। 15 ओबीसी और सात एससी के लिए आरक्षित हैं।



जनपद में कुल 469 ग्राम पंचायतें हैं, जहां प्रधानी का चुनाव होगा। महुआ ब्लॉक में 75 ग्राम पंचायत में 25 पर महिलाएं दावा करेंगी। सात ओबीसी और छह एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। ब्लॉक बबेरू की 61 ग्राम पंचायतों में 21 पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। छह ओबीसी और पांच एससी महिला श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। बड़ोखरखुर्द ब्लॉक की 58 ग्राम पंचायत में 20 गांव की प्रधानी महिलाओं के हाथ में होगी। पांच ओबीसी और पांच एससी के लिए आरक्षित हैं। ब्लॉक कमासिन की 55 ग्राम पंचायत में 19 की प्रधानी महिलाओं के लिए आरक्षित है। ओबीसी और एससी श्रेणी की महिलाओं के लिए पांच-पांच ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं। तिंदवारी ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों में कुल 19 ग्राम पंचायत की प्रधानी पर महिलाओं का कब्जा रहेगा। पांच ओबीसी और चार एससी के लिए आरक्षित हैं। बिंसडा ब्लॉक की 48 ग्राम पंचायत में 17 महिलाओं के सुरक्षित है। यहां भी पांच ओबीसी और चार एससी के लिए हैं। जसपुरा ब्लॉक की 32 ग्राम पंचायतों में कुल 11 पर महिलाएं ही भाग्य अजमा सकेंगी। तीन ओबीसी और दो एससी के लिए आरक्षित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ