Banner

फांसी पर लटका मिला युवक, दुकान से घर न आने पर परिजन हुए चिंतित | खोजबीन में पेड़ पर लटकी मिली लाश


झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित हंसारी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब सुबह सैर को निकले लोगों ने एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी देखी। युवक बुधवार शाम से गायब था। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव,हत्या की आशंका

झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर निवासी युवक विजय मिठाई की दुकान पर काम करता था। बुधवार को शाम लगभग 7.30बजे वह अपनी बाइक से दुकान से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। आज सुबह हंसारी -श्रीनगर मार्ग पर सुनसान क्षेत्र में एक पेड़ पर उसकी लाश लटकी मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि युवक के हाथ-पैर बंधे थे। उसकी बाइक भी घटनास्थल के पास से बरामद की गई है। शुरुआती जांच में हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। मृतक के परिजन भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हकीकत क्या है, यह पुलिस जांच में ही सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ