हमीरपुर। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।
शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन की हठधर्मिता व वादाखिलाफी के विरुद्ध सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। केंद्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा विगत कई वर्ष से टेक्नीशियन कर्मियों की मूलभूत मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। संरक्षक डीके मिश्र ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के साथ संघ के प्रतिनिधियों की वार्ता में मांगों के समाधान के संबंध में आम सहमति बनी थी, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया। बताया कि आगामी 25 अक्तूबर को शक्ति भवन लखनऊ का घेराव किया जाएगा। धरने को केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक चक्रवर्ती, केंद्रीय महासचिव मो.वसीम आदि ने भी संबोधित किया। धरने में जिलाध्यक्ष मो.हनीफ खान, जिला सचिव देवस्वरूप उपाध्याय, महावीन सक्सेना, संतोष वर्मा, उत्तम, अंकुर, उपेंद्र, राधाकिशन, संजय पाल आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ