Banner

नवोदित कलाकारों ने बिखेरा संगीत का रंग


प्रभु श्री रामलाल संगीत महाविद्यालय के तत्वावधान में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में रविवार को बुंदेलखंड योग, संगीत सम्मेलन और संगीत प्रतियोगितायें शुरू हुईं। इसमें नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से संगीत के विविध रंग बिखेरे। कत्थक और सामूहिक नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया।

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में चारू एंड पार्टी, तनीषी एंड पार्टी व रोशनी प्रजापति एंड पार्टी ने बुंदेली लोक नृत्य के अलावा राजनस्थानी व पंजाबी लोकनृत्य को प्रस्तुत किए। कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में पूर्णिता साहू, यशस्वी परमार, साक्षी झा, जूही साहू, सोनाली, रिया अग्रवाल व रक्षिता वर्मा ने नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कई नवोदित कलाकारों ने भजन भी गाए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ में मां सरस्वती, प्रभु श्रीरामलाल जी व चंद्रमोहन महाराज की पूजा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्णकांत झा, मीडिया प्रभारी दिनेश भार्गव, सुरेश चंद्र खरे, विनय सिजरिया, श्रृति राजावत, सुमित अग्रवाल, सलोनी झा, बृजेंद्र राय, मीरा श्रीवास्तव, डा. सुनील दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन मंत्री बृजभूषण झा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ