मध्यप्रदेश के कई शहरों में 48 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई है। बादल, बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए हैं। आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक आज शाम तक इंदौर, भोपाल समेत 14 शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सिंगरौली, नर्मदापुरम और सीहोर में तेज पानी गिर सकता है।
यह सिस्टम बन रहा पाकिस्तान से आने वाली हवाएं पाकिस्तान के ऊपर पछुवा पवनों के बीच ट्रफ लाइन बना रही हैं। पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश के ऊपर एक्टिव चक्रवात विदर्भ और तेलंगाना तक फैला है। कर्नाटक से लेकर कोमरीन सागर तक अन्य ट्रफ लाइन गुजर रही है। इन्हीं वजहों से मौसम में बदला हुआ है। 24 अप्रैल से एक और सिस्टम बनेगा। इससे तापमान फिर बढ़ने लगेगा।
गुरुवार को दोपहर बाद भोपाल में धूल भरी आंधी चली। देर शाम बूंदाबांदी हुई। इससे ठंडक बनी रही। हालांकि, रात में उमस बढ़ गई है। गुरुवार को दोपहर बाद भोपाल में धूल भरी आंधी चली। देर शाम बूंदाबांदी हुई। इससे ठंडक बनी रही। हालांकि, रात में उमस बढ़ गई है। शाम तक इन शहरों में बारिश
देवास, बैतूल, हरदा, भोपाल, रायसेन, इंदौर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सीधी, डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर और उमरिया में शाम तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। खंडवा, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, जबलपुर, बालाघाट और शहडोल में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
ग्वालियर में भी बादलों से दिन के पारे में गिरावट आई है। इससे ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन रात में उमस यहां भी है। ग्वालियर में भी बादलों से दिन के पारे में गिरावट आई है। इससे ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन रात में उमस यहां भी है। वार्म नाइट, तापमान में 5.8 डिग्री का इजाफा
बादल और बूंदाबांदी की वजह से गर्मी से भले ही थोड़ी राहत मिल गई हो, लेकिन रात में गर्मी और उमस बढ़ गई। भोपाल में रात का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले 24 घंटे में इसमें 5.8 डिग्री का इजाफा हुआ। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भोपाल में यह सीजन की पहली वार्म नाइट रही। रात में जब तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री के ऊपर चला जाता है तो मौसम विज्ञान की भाषा में वार्म नाइट कहा जाता है।
मौसम के मुताबिक इंदौर में आज शाम तक बारिश हो सकती है। दिन में घने बादल छाए हुए हैं। दो दिन ऐसे ही हालात रहेंगे। मौसम के मुताबिक इंदौर में आज शाम तक बारिश हो सकती है। दिन में घने बादल छाए हुए हैं। दो दिन ऐसे ही हालात रहेंगे।
साभार- भास्कर
0 टिप्पणियाँ