छतरपुर में जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती महिला का कहना है कि बच्चे नहीं होने और बांझ के ताने मिलने पर उसने जान देने की कोशिश की। यह शब्द उसे चुभता है। जहर खाने के बाद वह छत से भी कूद गई। पत्नी के आरोप पर पति का कहना है कि पत्नी का कैरेक्टर सही नहीं है। उसने उसे कई लोगों के साथ देखा है। इतना सब होने के बाद भी वह उसे बर्दाश्त कर रहा है।
मामला छतरपुर जिले के ईशानगर थाने के पहाड़गांव का है। 23 साल की महिला का कहना है कि उसकी शादी को 7 साल हो गए हैं। उसे अब तक संतान सुख नहीं मिला पाया। बच्चा नहीं होने पर ससुराल वाले उसे ताने मारते हैं। सास हमेशा बांझ कहते हुए गलत आरोप लगाती है। पति भी अपनी मां की हां में हां मिलाता है। अब तो सास मुझे घर से निकल जाने और पति की दूसरी शादी करने की बात कह रहा है। इसी डर के कारण जहर खा लिया था।
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पति बोला- पत्नी के आरोप गलत
महिला के पति का कहना है कि पत्नी के आरोप गलत हैं। पत्नी का कैरेक्टर ठीक नहीं है। मैंने उसे गांव के ही कई लोगों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा है। उसके कई लोगों से अवैध संबंध हैं। इतना सब होने के बाद भी मैं उसे बर्दाश्त कर रहा था। उसे लगा हम डरते हैं। इस कारण उसके हौसले बढ़ गए हैं। वह हमें पुलिस केस में फंसाकर जेल भिजवाना चाहती है।
साभार- भास्कर
0 टिप्पणियाँ