Banner

फाग महोत्सव 10 मार्च से शुरू:पहले दिन मुंबई के अंकित, दूसरे दिन ममता बॉलीवुड नाइट और तीसरे दिन होगा अभा कवि सम्मेलन

 स्टेडियम ग्राउंड पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम फाग महोत्सव 10 मार्च से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेगा। पहले दिन संगीत संध्या होगी। जिसमें बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी ग्रुप मुंबई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन बॉलीवुड नाइट में ममता शर्मा ग्रुप मुंबई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तीसरे और अंतिम दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।



यही नहीं तीनों दिन सुबह छह बजे से रात 9 बजे तक फाग गायन के भी कार्यक्रम होंगे। फाग महोत्सव समिति की बैठक में फाग महोत्सव के तीनों दिनों के कार्यक्रमों में प्रस्तुति के लिए बुलाए जाने वाले कलाकारों के नाम फाइनल हो गए हैं।

बता दें कि हर साल मप्र के संस्कृति विभाग द्वारा स्टेडियम पर फाग महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। फाग महोत्सव में देश के प्रख्यात कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है। इस बार फाग महोत्सव में भी देश के ख्याति प्राप्त कलाकार शामिल होने जा रहे हैं।

फाग महोत्सव समिति पदाधिकारियों की बैठक में बताया गया कि इस बार 10 से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन 10 मार्च को शाम छह बजे से रात 9 बजे तक भोपाल की फाग गायक पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा फाग गायन की प्रस्तुति देंगीं। रात 9 बजे से संगीत संध्या होगी।

जिसमें तेरी गलियां... मुझको भावें तेरी गलियां.... जैसे फिल्मी गानों को स्वर देने वाले अंकित तिवारी एवं ग्रुप मुंबई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। अगले दिन 11 मार्च को शाम छह बजे से भोपाल की प्रीति तिवारी द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुति की जाएगी।

रात 9 बजे से बॉलीवुड नाइट में छोड़ छाड़ के सलीम की गली.... अनार कली डिस्को चली, चिपकाले सैंया फेवीकोल से, आ रे प्रीतम प्यारे, मुन्नी बदनाम जैसे फिल्मी गानों को गाने वालीं ममता शर्मा ग्रुप मुंबई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। अंतिम दिन 12 मार्च को शाम छह बजे से होली नृत्य की प्रस्तुति होगी।

जिसमें जया सक्सेना द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद रात 9 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन में गौरी मिश्रा नैनिताल, चेतन चर्चिल, विनोद पाल दिल्ली, दिनेश देशी घी, सूर्य कुमार पांडे लखनऊ, रमेश मुस्कार दिल्ली और डॉ. अतुल बाजपेयी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ