Banner

UP 12th Board Topper: शुभ का सपना IAS अफसर बनना, पिता बिजनेसमैन-मां BJP नेता; 10वीं में जिले के टॉपर्स में थे

दो भाई हैं सहायक अध्यापकशुभ के दो बड़े भाई हैं और दोनों सहायक अध्यापक हैं। सबसे बड़े शुभम चपरा और दूसरे नंबर पर सुलभ चपरा हैं। सुलभ कहते हैं, 'शुभ ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। हम सभी को शुभ पर गर्व है। वह जो भी करता है, पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करता है। इसलिए वह अपने लक्ष्यों को हासिल करने में जरूर कामयाब होगा।' शुभ ने हाईस्कूल में भी टॉप किया था। 2021 में 10वीं में शुभ को 93 प्रतिशत अंक मिले थे और वह जिले में सेकेंड टॉपर थे।

शुभ चपरा ने 500 में से 489 अंक हासिल किया है। शुभ के पिता सुरेंद्र कुमार चपरा बिजनेसमैन हैं। वह पाइप, टंकी की दुकान चलाते हैं। मां सुधा चपरा भाजपा की नेता हैं। शुभ ने हाईस्कूल में भी टॉप किया था। 2021 में 10वीं में शुभ को 93 प्रतिशत अंक मिले थे और वह जिले में सेकेंड टॉपर थे।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया है। शुभ को 97.80 प्रतिशत अंक मिले हैं। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले शुभ बड़े होकर आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। 10वीं में शुभ महोबा जिले के दूसरे टॉपर थे। इस बार उन्होंने प्रदेश टॉप किया है।

पिता बिजनेसमैन, मां हैं 
भाजपा की नेताशुभ चपरा ने 500 में से 489 अंक हासिल किया है। शुभ के पिता सुरेंद्र कुमार चपरा बिजनेसमैन हैं। वह पाइप, टंकी की दुकान चलाते हैं। मां सुधा चपरा भाजपा की नेता हैं। सुधा को इस वक्त पार्टी ने महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

शुभ कहते हैं, 'मम्मी-पापा ने हमेशा से मुझे सपोर्ट किया। मुझे आगे बढ़ाया। वह हमेशा कहते हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत करोगे तो नतीजे जरूर अच्छे आएंगे। मेहनत का फल हमेशा मीठ होता है। इसलिए मैं हमेशा से जो भी काम करता, पूरी मेहनत के साथ करता।'

शुभ आगे कहते हैं, 'अब मैं स्नातक करुंगा और मेरा फोकस सिविल सर्विसेज पर होगा। मैं आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं।'

दो भाई हैं सहायक अध्यापक
शुभ के दो बड़े भाई हैं और दोनों सहायक अध्यापक हैं। सबसे बड़े शुभम चपरा और दूसरे नंबर पर सुलभ चपरा हैं। सुलभ कहते हैं, 'शुभ ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। हम सभी को शुभ पर गर्व है। वह जो भी करता है, पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करता है। इसलिए वह अपने लक्ष्यों को हासिल करने में जरूर कामयाब होगा।' शुभ ने हाईस्कूल में भी टॉप किया था। 2021 में 10वीं में शुभ को 93 प्रतिशत अंक मिले थे और वह जिले में सेकेंड टॉपर थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ