Banner

वंदे भारत ट्रेनों पर फेंके जा रहे पत्थर, नई दिल्ली से झांसी के बीच

वंदे भारत ट्रेनों पर फेंके जा रहे पत्थर, नई दिल्ली से झांसी के बीच

Bundelkhand news


  • नई दिल्ली - झांसी के बीच 38 मामले सामने आए

  • आगरा रेल मंडल में भी पांच घटनाएं सामने आई, पत्थर बाजों को रोकने में नाकाम दिखाई दे रहा रेल प्रशासन

  • वंदे भारत पर पत्थर बाजी से रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

  • रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स अभी भी कर रहा सिर्फ जांच

झांसी। देश की सबसे प्रतिष्ठित ट्रेनों में शुमार वंदे भारत इस समय पत्थरबाजों के निशाने पर है। वंदे भारत ट्रेन पर लगातार पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रही हैं। नई दिल्ली से झांसी (Bundelkhand) के बीच पिछले छह माह में जहाँ 38 घटनाएं सामने आई हैं वहीं आगरा मंडल में अभी तक वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन पांचों घटनाओं में आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया था। एक मामले में आरोपी नाबालिग निकले थे। उसे मामले में नाबालिग को समझाया गया था लेकिन चार अन्य मामलों में जांच पड़ताल चल रही है। रेलवे जहाँ नई तकनीकी आधारित ट्रेनों पर काम कर रहा है वहीं दूसरी तरफ वंदे भारत जैसी ट्रेनों पर हो रही पत्थर बाजी से रेलवे को अब यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने होंगे, वंदे भारत जैसी ट्रेन पर हो रही पत्थर बाजी से जातियों की सुरक्षा पर तो सवाल उठ ही रहा है इसके साथ ही रेलवे की साख पर भी बट्टा लगता दिखाई दे रहा है... वहीं दूसरी तरफ रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स अभी भी सिर्फ जांच का रहा...

आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। जबसे ट्रेन का संचालन आगरा मंडल के लिए शुरू हुआ तब से आजतक आगरा मंडल में इस ट्रेन पर पांच बार पत्थरबाज पत्थर बरसा चुके है। इस घटना में ट्रेन के शीशे भी टूट गए थे और यात्रियों में दहशत तक फैल गयी थी। इन मामलों में आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया था और उनकी जांच चल रही है। एक मामले में पत्थर फेंकने वाले नाबालिग थे। इन पर मुकदमा दर्ज नहीं किया, लेकिन इनके परिजन को बुलाकर दोबारा ऐसी हरकत करने पर कार्रवाई की हिदायत दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ