Banner

राकेश टिकैत बोले- किसानों को बहका रही सरकार, मकड़जाल से हम निकालेंगे

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले- किसानों को बहका रही सरकार, मकड़जाल से हम निकालेंगे

Bundelkhand News,rakesh tiket, farmers, government, bundelkhand 24x7, politics


बांदा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचें। जहां उन्होंने कहा कि किसानों को बहका रही सरकार, मकड़जाल से हम निकालेंगे।

सरकार की गलत पालिसी का विरोध भाकियू विरोध करेगी। सरकार किसानों को बहकाने का काम कर रही। हम उनको इस मकड़जाल से निकाल सकेंगे। सरकार जालसाज है। नेता, व्यापारी व अधिकारी इन तीनों का गठबंधन हो गया है, तो गांव के लोग बर्बाद हो गए। यह बातें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यहां सोमवार को कार्यशाला में कही।

शहर के गायत्री नगर स्थित एक हाल में भाकियू (टिकैत) की बुंदेलखंड स्तरीय कार्यशाला में उन्होंने कहा कि जैसे छत्तीसगढ़ में गलत नीतियों का विरोध किया है। इसी तरह यहां भी सरकार की गलत नीतियों को हावी नहीं होने देंगे। जिस तरह गांव की जमीन जा रही है। रेट महंगे हो सकते हैं। महंगी भूमि उद्योगपति खरीद रहे हैं और सस्ती किसान।

सरकार की हठधर्मिता के चलते एमएसपी कानून देश में लागू नहीं हुआ है। इसके लिए एक बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन ज्यादा लेट होगा तो बिहार की तरह किसान हताश हो जाएंगे। बुंदेलखंड के किसान खेती छोड़कर मजदूरी करने जा रहे हैं। देश में लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो गया है।

इसे बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। चुनाव आयोग अपना काम नहीं कर रहा है। बहुत सी एजेंसियों पर सरकारी पहरा है। इस देश को आंदोलन ही बचा सकता है। इस देश को गांव के लोग बचाएंगे। हमारे इस आंदोलन में पढ़ा लिखे लोग व व्यापारी नहीं आएंगे। जल्द तीन-तीन दिवसीय आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस देश को बड़े उद्योगपति चला रहे हैं। यूएसए में 54 से 56 आदमी हैं, जो पूरे देश व दुनिया को चलाते हैं, उसी तरह यहां भी हालात पैदा किए जा रहे हैं। उन्हीं के हिसाब से सारी नीतियां बनेंगी। उद्योग धंधे उनके सिस्टम से चलेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, जिलाध्यक्ष विनोद सिंह सहित करीब दो सौ महिला व पुरुष किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ