चित्रकूट: जिले में पुरातत्व से संरक्षित कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। जिनको संरक्षित करने के साथ विकास किया जा रहा है। जहां पर अब कैफेटेरिया और वाईफाई की सुविधा होगी। पर्यटकों को लुभाने के लिए लाइट एंड साउंड शो के साथ ही लैंड स्केपिंग की भी व्यवस्था मिलेगी।
सोमनाथ, गणेश बाग, कोठी तालाब, मडफा का किला, शहर के पुरानी बाजार स्थित किला, सहित कई अन्य इमारतें हैं। यह इमारतें दो सौ साल लगभग पुरानी हैं। जो पर्यटकों को आकर्षित करती रहती हैं। अब इनके दिन बहुरने वाले हैं। जिसमें जिले के मानिकपुर स्थित सोमनाथ मंदिर जहां भगवान शिव की मूर्तियों के साथ देवी देवताओं की सैकड़ों मूर्तियां है।
मंदिर की दीवारें कई स्थानों पर टूट पड़ी है। यह स्थान ऊंचाई में बना हुआ है। सावन माह में इस स्थान पर मेला भी एक माह तक लगता है। इसके अलावा श्रद्धालु आते रहते हैं। इस स्थान पर आशा के अनुकूल विकास नहीं किया गया। यदि यहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ा दी जाए तो इस स्थान पर पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी।
इसी तरह से शहर के पास स्थित गणेश बाग बना हुआ है। इस स्थान को मिनी खजुराहो कहा जाता है। इसी तरह से कई अन्य इमारतें है। जहां विकास के साथ ही बिजली, पानी, सड़क की जरूरत है।
आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जाएगी
स्मारकों में साइनेज, पेयजल, बिजली, व बैठने की सुविधा, स्लाइडिंग दरवाजों के साथ ही बेंच लगाने का कार्य, सुरक्षा कर्मी लगाने के साथ ही अन्य कार्य होंंगे।
अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: Bundelkhand24x7
0 टिप्पणियाँ