कोंच। पहाड़गांव इलाके में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कें, संपर्क मार्ग तो पानी में डूबे ही हैं। खेत भी तालाब बने हुए हैं जिससे फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। गुरुवार को गांव के किसानों ने समस्या एसडीएम ज्योति सिंह को सुनाई।
किसानों ने बताया कि उनके गांव में बारिश ज्यादा होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। खेतों में बोई गई धान की फसल बारिश के पानी में डूब गई है। पानी की निकासी सही से नहीं है। गांव से नाला निकला है जो झांसी के गांव से होकर आता है और उसकी भी सफाई नहीं कराई गई है। इससे वह पानी खेतों में फेंक रहा है। पहाडगांव से भेंपता तीन किमी संपर्क मार्ग अभी हाल में बना है, लेकिन पानी की निकासी के लिए पुलिया नहीं बनाईं गई, दो छोटे छोटे पीपे डाले गए हैं जो तीन किमी में विस्तार पा रहे पानी की निकासी नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने एसडीएम से मांग की है कि पानी की निकासी कराई जाए ताकि किसानों की फसल खराब होने से बच सके। जो फसल खराब हो गई है उनका सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए, रोड में नए बड़े पीपे डलवाए जाएं जिससे भविष्य में बाढ़ जैसे हालात न बन पाएं।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ