कमल नाथ ने बुंदेलखंड का छीना हक: भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश

 

मध्य प्रदेश इकाई के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बुंदेलखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती कमल नाथ सरकार पर 15 माह में प्रदेश को गर्त में ले जाने, झूठे वादे करने और बुंदेलखंड का हक छीनने का आरोप लगाया। शर्मा ने गुरुवार को बड़ा मलेहरा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और मंडल सम्मेलनों कों संबोधित किया। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को 15 वर्षों में उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में संवारा और विकसित किया, लेकिन कांग्रेस की कमल नाथ सरकार ने 15 महीने में इसे गर्त में धकेल दिया। उन्होंने आगे ने कहा, मुख्यमंत्री रहते कमल नाथ ने बुंदेलखंड को मिलने वाले एग्रीकल्चर कॉलेज और सिंचाई परियोजनाओं को छिंदवाड़ा ले जाने का काम किया। उनके लिए छिंदवाड़ा ही पूरा प्रदेश था। उन्हें बुंदेलखंड के विकास से कोई लेनादेना नहीं था। कमल नाथ सरकार ने 15 महीने तक लगातार बुंदेलखंड की अवहेलना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में जनता को भ्रमित कर और किसानों से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की थी। किसानों से कर्जमाफी का झूठा वादा किया, युवाओं को 4000 रुपये भत्ता देने का झूठा वादा किया।
वे आगे कहते हैं कि कमल नाथ सरकार ने हर कदम पर झूठ बोलने का काम किया। झूठ बोलने वाली यह कांग्रेस की मंडली फिर उपचुनाव में बुंदेलखंड की जनता को भ्रमित कर रही है। हर रोज नए-नए झूठ का जाल बुन रही है, लेकिन बुंदेलखंड की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली।
प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव ने सम्मेलन में कहा कि कमल नाथ सरकार में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं पर लगातार अत्याचार हुए। उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। लेकिन भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता न झुका, न रुका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 15 महीने तक डटकर जनविरोधी कमल नाथ सरकार का विरोध किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार और भी मजबूती के साथ जनता के लिए काम करे, इसके लिए भाजपा को जिताएं। बुंदेलखंड की धरती पर भाजपा ने विकास की इबारत लिखी है। विकास का क्रम कांग्रेस की सरकार आते ही 15 महीने के लिए रुक गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ