नवागत पुलिस कप्तान ने शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया



दतिया। पुलिस लाइन में पुलिस कप्तान गुरूकर्ण सिंह ने प्रतिवर्षानुसार पुलिस लाईन परिसर पर विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पुजन किया गया। दशहरा के मौके पर सोमवार सुबह पुलिस लाईन में शस्त्रागार का भक्तिमय माहौल रहा। पुलिस कप्तान गुरूकर्ण सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य, एसडीओपी सुमीत अग्रवाल, रक्षित निरीक्षक रवि कांत शुक्ला सहित सभी पुलिस कर्मी शस्त्र पूजा में शामिल हुए। मंत्रोचार के साथ देवी आराधना शुरू हुई। इस अवसर पर पुलिस थाने के सारे अस्त्र शस्त्र शस्त्रागार में जमा किए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी पुलिस लाईन में खड़ा किया गया था। अक्षत पुष्प चढ़ाकर सभी की पूजा की गई। पुलिस लाईन में दशहरे को शस्त्र पूजा की परंपरा है। इस दौरान सभी  पुलिस कर्मीयों ने पुलिस मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ