मुश्किल में नेताजी:पूर्व विधायकों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए गांव-गांव खुदवाए हैंडपंप, लोग बोले- हमें तो घर के सामने चाहिए, वर्ना वोट नहीं देंगे
लोगों को क्या चाहिए...बिजली और पानी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायकों ने इसी फॉर्मूले पर अमल करते हुए मतदाताओं को खुश करने के लिए उपचुनाव से पहले गांवों में सैकड़ों हैंडपंप और ट्रांसफार्मर मंजूर करा लिए। लेकिन, यही रणनीति अब उनके लिए जी का जंजाल बन गई है।
दरअसल, मतदाताओं की उम्मीद बढ़ गई और गांव के बाद गली-गली और फिर घर-घर हैंडपंप लगाने की मांग रख दी गई। साथ ही लोगों के रूठने का सिलसिला शुरू हो गया। भांडेर से भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सिरौनिया पिछले दिनों एक गांव में पहुंचीं तो वोटर ने कह दिया कि दाऊ साहब के घर के आगे तो हैंडपंप खुदवा दिया, हमसे क्या बुराई थी।
नवरात्रि:500 फीट ऊंचे पर्वत के शिखर पर विराजमान हैं माता बंबरवैनी, 360 सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं
लवकुशनगर में करीब 500 फीट ऊंचे विशाल पर्वत शिखर पर विराजमान माता बंबरवैनी बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धतीर्थ स्थलों में से एक एवं लाखों लोगों की श्रृद्धा और आस्था का केंद्र है। 360 सीढ़ियां चढ़कर श्रृद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। नवरात्रि पर्व पर रोज सैकड़ों की संख्या में दूर दूर से श्रद्धालु आकर मातारानी के दर्शन करने आ रहे हैं। हालांकि इस वर्ष शारदेय नवरात्रि में यहां भी कोरोना का असर देखा जा रहा है
SBI ने कहा:महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र बढ़ने से होगा देश को आर्थिक लाभ; बदलेगी समाज की मानसिकता, वेतन में होगी बढ़ोतरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्रुप चीफ इकोनामिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष ने एक रिपोर्ट में लिखा है कि भारत में महिलाओं की कानूनी शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाने के कई सारे सामाजिक और आर्थिक लाभ हैं। उन्होंने कहा है कि इससे मातृ मृत्यु दर में कमी, पोषण में सुधार, अधिक लड़कियों का कॉलेज जाना और अधिक महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता के फायदे मिलेंगे। बता दें कि जल्द ही सरकार महिलाओं की शादी की वैधानिक उम्र में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।
फेस्टिव सीजन:बिक्री की उम्मीद से कारोबारियों ने बनाया बफर स्टॉक, इस साल का स्टॉक लेवल बीते पांच सालों के उच्च स्तर पर
फेस्टिव सीजन के कारण मार्केट में ग्रोथ की उम्मीद है। ऐसे में कारोबारियों ने भी जोरदार बिक्री की उम्मीद में सामान को भी बड़ी मात्रा में स्टॉक किया है। इस साल का स्टॉक लेवल बीते पांच सालों का सबसे उच्चतम स्तर है। दरअसल, कारोबारियों को उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में लोग लॉकडाउन में इकट्ठा पैसे को खर्च करेंगे।
शादी की कन्फ्यूजन:जैद दरबार से शादी की खबरों को गौहर खान ने बताया अफवाह, बोलीं- 'ऐसा कुछ होगा तो मैं खुद बताऊंगी'
गौहर खान इन दिनों कोरियोग्राफर जैद दरबार से रिलेशन और शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैद म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं जिन्होंने हाल ही में बताया है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। इस्माइल के इस बयान के बाद खबरें आईं कि दोनों दिसम्बर में शादी करने वाले हैं जिसकी तैयारियां भी दोनों के परिवारों ने शुरू कर दी हैं। हालांकि बिग बॉस 14 से निकलकर गौहर ने शादी से साफ इनकार कर दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि ये महज अफवाह है
कोरोना की चपेट में:ऋतिक रोशन की मां पिंकी कोरोना पॉजिटिव: 67वें बर्थडे पर सामने आई खबर, 15 दिन से खंडाला में हैं क्वॉरैंटाइन
ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन भी कोरोना पॉजिटिव हैं। यह खबर गुरुवार को उनके 67वें जन्मदिन पर सामने आई। हालांकि उनके लक्षण एसिम्प्टोमैटिक हैं। पिंकी के अनुसार वे इन दिनों राकेश रोशन के साथ खंडाला में हैं। जहां वे और उनका पूरा स्टाफ हर 20 दिन में कोरोना टेस्ट करवाता है। पिंकी का पिछला टेस्ट पॉजिटिव आया।
0 टिप्पणियाँ