नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को 'बर्बाद' किया, सत्ता के करीबी कुछ पूंजीपतियों की मदद की: राहुल गांधी
नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस कदम का मकसद अपने कुछ 'उद्योगपति मित्रों' की मदद करना था और इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को 'बर्बाद' कर दिया। गांधी और कांग्रेस आरोप लगाते रहे हैं कि 2016 में की गई नोटबंदी लोगों के हित में नहीं थी और इसने अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर डाला
उपचुनावों में चला योगी का जादू, भाजपा जीत सकती है 5-6 सीट, कांग्रेस को हाथरस का साथ नहीं मिल रहा: सूत्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश ) की सात विधानसभा सीटों हुए उप चुनाव का एक्ज़िट पोल आ गया है. जिसके अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) का जादू चलते दिखाई दे रहा है. शनिवार को आजतक-माय एक्सिस इंडिया के अनुसार भारतीय जनता पार्टी पांच से छह सीट जीत सकती है. वहीं समाजवादी पार्टी ) को एक से दो सीट से संतोष करना पड़ेगा. कांग्रेस (Congress) और बीएसपी (BSP) का खाता तक नहीं खुल रहा.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 517 करोड़ का मुनाफा
मुंबई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में तिमाही आधार पर 55.3 प्रतिशत उछलकर 517 करोड़ रुपये हो गया। यूबीआई ने कहा कि इसी वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक को 333 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में बैंकों को 1,194 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि बैंक की शुद्ध ब्याज आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 6,293 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5,934 करोड़ रुपये थी। समान अवधि में बैंक की अन्य आय 2308 करोड़ रुपये रही जो वर्ष 2019-20 की समान अवधि में 1143 करोड़ रुपये रही थी।
उप्र: पटाखों की बिक्री को लेकर असमंजस में दुकानदार
दिवाली के त्यौहार में कुछ ही दिनों का समय बचा है, लेकिन उत्तर प्रदेश राज्य में अभी भी पटाखों की बिक्री को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। दिल्ली सरकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले का कुछ हिंदू नेताओं द्वारा विरोध किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पटाखों की बिक्री को लेकर अभी तक कोई ज्ञापन जारी नहीं किया है।
पटाखों के थोक विक्रेता और खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इस साल उन्हें पटाखे बेचने की इजाजत है भी या नहीं।
लखनऊ के याहियागंज में पटाखों की बिक्री करने वाले जहीर कहते हैं, "मैंने अपने पास पटाखों का स्टॉक रखा हुआ है, लेकिन इलाके की पुलिस मुझे दुकान लगाने नहीं दे रही है
'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेंगे शाहरुख खान, आमिर खान ने डायरेक्ट किए हैं सारे सीनसीन
हाल ही में खबरें आई थीं कि शाहरुख खान की अगली फिल्म 'पठान' में सलमान खान भी एक स्पेशल रोल निभाते नजर आएंगे। अब एक और खबर आ रही है। खबर है कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख खान केमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में आमिर एक स्पेशल अपीयरेंस देंगे।
दुबई जाने से पहले शाहरुख ने दिल्ली में आमिर के साथ फिल्म के लिए एक शूट किया। मुंबई मिरर की एक खबर के मुताबिक, सेट पर आमिर और शाहरुख ने जमकर मस्ती की। कमाल की बात ये है कि फिल्म में शाहरुख के सभी सीन्स को खुद आमिर खान ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को शाहरुख खान की कंपनी हैंडल कर रही है
अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी लक्ष्मी बोम्ब डिज्नी + हॉटस्टार पर आज रिलीज होगी, फिल्म के बारे में जानें
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म लक्ष्मी की डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़, यहाँ हम आपके लिए फिल्म के बारे में सभी तथ्य लेकर आए हैं। 'ट्विंकल बम' का जवाब ट्रोल ने पति की मूवी लक्ष्मी के लिए हमला करते हुए कहा, 'मैं खुश हूं'
अक्षय कुमार कीआरा आडवाणी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे
अक्षय और कियारा ने शनिवार को दिल्ली में फिल्म का एक प्रीमियर भी आयोजित किया






0 टिप्पणियाँ