एक फीसदी मंडी शुल्क घटाने से नहीं हैं व्यापारी संतुष्ट



झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा घटाए गए एक प्रतिशत मंडी शुल्क से व्यापारी संतुष्ट नहीं हैं। मंडी के व्यापारियों का कहना है कि इस निर्णय से साबित हो रहा है कि सरकार किसान और व्यापारियों के हित में नहीं सोच रही है। व्यापारियों के मुताबिक मंडी शुल्क घटाकर आधा प्रतिशत करना चाहिए।
बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए नए अध्यादेश के बाद अब मंडी से बाहर व्यापार करने पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। इसके विरोध में झांसी समेत प्रदेश भर में गल्ला व्यापार मंडल के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। अब प्रदेश सरकार की तरफ से मंडी शुल्क एक प्रतिशत तक घटा दिया गया है। हालांकि, इससे भी व्यापारी नाखुश हैं। गल्ला व्यापारियों ने मांग की कि मंडी के बाहर व्यापार करने पर कोई शुल्क नहीं है और मंडी के अंतर्गत पंजीकृत व्यापारियों से ढाई की जगह डेढ़ प्रतिशत करने से भी कोई फायदा नहीं है। जबकि, सीमावर्ती राज्य बिहार, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित सभी मंडियों में मंडी शुल्क आधा प्रतिशत है। इसलिए प्रदेश सरकार को भी मंडी शुल्क आधा प्रतिशत कर देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ