रुझानों में नीतीश+ की बहार, फिर पाया बहुमत; पर तेजस्वी+ संग टक्कर जोरदार है : Bihar Election Results 2020 Live Updates

Bihar Election Results 2020 Today, Bihar Vidhan Sabha Election Result 2020 Live Hindi News Updates: यह कोरोना काल में दुनिया का पहला और सबसे बड़ा चुनाव रहा। दो गज दूरी, मास्क है जरूरी के सिद्धांत पर तीन चरण में मतदान हुआ। पहला- 28 अक्टूबर को। दूसरा- तीन नवंबर को। और, तीसरा- सात नवंबर को।


Bihar Election Results Live: बिहार में कुल 243 विस सीटे हैं। किसी भी दल को बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए।

Bihar Election Results 2020 Today, Bihar Vidhan Sabha Election Result 2020 Live Hindi News Updates: बिहार चुनाव के रुझानों में नीतीश+ यानी कि NDA (JDU, BJP, HAM, VIP) सबसे आगे है। टीवी चैनल्स पर अब तक के ट्रेंड्स के अनुसार, रुझानों में एनडीए को 131 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, तेजस्वी+ मतलब कि महागठबंधन (RJD, Congress, Left) की बात करें, तो वह शुरुआती रुझानों में वह आगे था। तेजस्वी+ रुझानों में बहुमत तक हासिल करता दिख रहा था। पर बाद में उसकी सीटें कम होकर फिलहाल 99 पर नजर आ रही हैं। चिराग पासवान की LJP के खाते में पांच तो अन्य के पास आठ सीटें जाती दिख रही हैं।

इसी बीच समाचार एजेंसी PTI Bhasha के मुताबिक, बिहार विधानसभा की 243 में से 236 सीटों के अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा 66 सीटों पर, राजद 65 सीटों पर, जदयू 46 सीटों पर, कांग्रेस 23 सीटों पर, भाकपा माले 13 सीटों पर, वीआईपी छह सीटों पर, लोजपा पांच सीटों पर, माकपा तीन सीटों पर एवं भाकपा एवं एआईएमआईएम दो-दो सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं बसपा एक सीट पर तथा निर्दलीय चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।

बहुमत के लिए चाहिए ये नंबर: सूबे में कुल 243 विस सीटें हैं, जबकि सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी/गठबंधन को बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए होगा। वैसे एग्जिट पोल्स में अनुमान जताया गया था कि बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनेगी। हालांकि, पूर्व में ऐसे पोल्स गलत भी साबित हुए हैं।

बिहार के पिछले चुनाव में क्या हुआ था?: 2015 के विस चुनाव में महागठबंधन में राजद, जदयू और कांग्रेस थे, जबकि एनडीए में भाजपा, लोजपा, रालोसपा और हम थे। सबसे अधिक सीटें तब राजद (80) को मिली थीं। वहीं, जदयू के खाते में 71 सीटें गई थीं। भाजपा के हिस्से में 53 तो कांग्रेस को 27 सीटों से संतोष करना पड़ा था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ