दर्शकों का दिल जीतने वाले चुड़ैल्स की अपार सफलता के बाद, ZEE5 ने अगला ज़िंदगी ओरिजिनल 'एक झूठी लव स्टोरी' को लॉन्च किया है। इसे उमेरा अहमद ने लिखा है और इसका निर्देशन किया है मेहरीन जब्बार ने। इस शो में पाकिस्तानी अभिनेता बिलाल अब्बास खान जिंदादिल मदिहा ईमाम के अपोजिट नजर आ रहे हैं।
मदिहा ईमाम जोकि इस
शो में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, ने 2017 में भारतीय फिल्म डियर माया के साथ डेब्यू
किया था। बॉलीवुड के बारे में बताते हुये मदिहा ने कहा कि उनका अनुभव किसी सपने की
तरह था। ''डियर माया मैं इसलिये कर पाई, क्योंकि मेरे
डायरेक्टर को एक नये चेहरे की तलाश थी। उन्होंने मेरा एक वीडियो देखा था और उन्हें
पता नहीं था कि मैं पाकिस्तानी हूं। मेरा क्लिप देखने के बाद उन्हें लगा कि मैं
फिल्म में मेरे किरदार अयाना के लिये परफेक्ट थी। उन्होंने मुझे कॉल किया, मैंने ऑडिशन दिया और मुझे फिल्म में रोल मिल गया। सुनैना
और मनीषा मैम के साथ काम करके बहुत मजा आया। यह मेरे लिए वाकई में एक शानदार अनुभव
था। कौन सोच सकता था कि सरहद के पार बैठा कोई मेरा वीडियो देख रहा है, वह भी यह जाने बगैर कि मैं एक पाकिस्तानी हूं।
ज़िंदगी ओरिजिनल 'एक झूठी लव स्टोरी' 30 अक्टूबर 2020
को दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है सिर्फ ZEE5 पर

0 टिप्पणियाँ