मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 दिसंबर को प्रदेश में स्वच्छता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले 56 नगरीय निकायों को सम्मानित करेंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वच्छता में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निकायों, राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले निकायों और गंदगी भारत छोड़ो अभियान - मध्यप्रदेश में बेहतर कार्य करने वाले निकायों को सम्मानित करेंगे। मुख्य कार्यक्रम मिंटो हॉल भोपाल में होगा। यह कार्यक्रम दूरदर्शन और सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा प्रसारित किया जाएगा। शहरों में इस कार्यक्रम को नागरिकों को सीधे देखने के लिए व्यवस्था की जा रही है। एनआईसी द्वारा एक प्रि-रजिस्ट्रेशन लिंक जारी की गई है, जिसमें अपना नाम और फोन नंबर दर्ज करने पर लाइव प्रसारण से जुड़ने का लिंक प्राप्त होगा। इसके माध्यम से मोबाइल पर भी सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए URL http://mp.mygov.in है। कार्यक्रम की लिंक http://webcast.gov.in/mp/cmevents है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम में सफाई कर्मियों, अशासकीय संगठनों और आवासीय संघों के प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे।
- Home
- बुंदेलखंड न्यूज़
- _हमीरपुर
- _बाँदा
- _जालौन
- _महोबा
- _झांसी
- _ललितपुर
- _ चित्रकूट
- _दतिया
- _टीकमगढ़
- _छतरपुर
- _पन्ना
- _सागर
- _जिला
- _प्रदेश
- राष्ट्रीय
- ट्रेंडिंग न्यूज़
- जनसम्पर्क
- संस्कृति
- _बुंदेली फेम
- _लोकनाट्य
- _लोकनृत्य
- _दर्शनीय स्थल
- _बुन्देलखण्ड (Info)
- _विरासत (Heritage)
- _लोकपर्व
- _लोकगीत
- पॉपुलर वीडियो
- बुन्देली प्रतियोगिताएं
- _बुंदेली शेफ
- B r i e f f f f f y
0 टिप्पणियाँ