पर्यटन नगरी खजुराहो में दतला पहाड़ के नीचे 186 एकड़ में बनेगा गोल्फ मैदान



पर्यटन नगरी खजुराहो में दतला पहाड़ के नीचे 186 एकड़ में बनेगा गोल्फ मैदान, गोल्फ मैदान बनने से जहां पर्यटकों के लिए यह एक आकर्षण का केंद्र होगा तो वही आसपास के रहने वाले किसानों की जमीनें भी महंगी हो जाएंगी , लेकिन किसानों का यह भी दर्द है कि इस जमीन के अधिग्रहण होने के बाद जो उनके मवेशी खुले में चरते थे उन्हें अपने मवेशियों के चरने की समस्या हो जाएगी, साथ ही पर्यटन से जुड़े हुए लोगों को निश्चित रूप से इसके यहां खुलने से अतिरिक्त लाभ होगा तो वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा जो निश्चित रूप से एक अच्छी पहल कही जा सकती है ,हालांकि अभी यह प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार के पास भेजा गया है लेकिन उम्मीद है कि इस प्रस्ताव को शीघ्र ही मंजूरी मिल जाने की संभावना है क्योंकि इस प्रस्ताव में स्थानीय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी का विशेष इंटरेस्ट है, मंजूरी मिलते ही इसके आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होकर गोल्फ मैदान के निर्माण कार्य की गति प्रदान होगी ।            ‌                                      


राजीव शुक्ला (पत्रकार) 

खजुराहो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ