ऑस्ट्रेलिया से 242 रन पीछे है भारत, गिल ने बनाया पहला टेस्ट अर्धशतक

 भारत ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 96/2 का स्कोर बनाया और वह ऑस्ट्रेलिया से 242 रनों से पीछे है। 



भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शुबमन गिल ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक बनाया जबकि रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर पहली बार ओपनिंग करते हुए 77 गेंदों पर 26 रन बनाए।

शुभमन गिल और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद टीम इंडिया की रन गति बिल्कुल थम गई है. चार ओवर में सिर्फ एक रन आया है. टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन है. कमिंस बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और पुजारा को उनकी गेंदों को खेलने में परेशानी भी हो रही है. रहाणे ने एक रन बनाया है, जबकि पुजारा तीन रन बनाकर खेल रहे हैं.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ