Banner

वसंत पंचमी पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई श्रद्धालुओं ने

चित्रकूट धर्मनगरी में वसंत पंचमी के पावन अवसर,मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर मत्यगजेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक किया। वहीं स्कूल, कालेजों व अन्य स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में हवन पूजन हुआ।

वसंतोत्सव पर मां सरस्वती का पूजन कार्यक्रम श्रीजयेन्द्र सरस्वती वेद पाठशाला सेठजी की बगिया सीतापुर में हुआ। इस मौके पर बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधिवत वैदिक रीति रिवाज से हुआ। डॉ. प्रकाशप्रपन्न त्रिपाठी ने कहा कि संस्कार जीवन में अनुशासन लाते हैं। यही अनुशासन जीवन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गणेश मिश्र ने कहा कि संस्कार भारतीय संस्कृति को मजबूत करते हैं। इस मौके पर संतोष पाठक, गोपालदास तिवारी आदि मौजूद रहे।

                          

भगवान सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली में भी छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजन कर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर डॉ.खेमचंद्र, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा श्रीरावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट सिरसावन, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि, सरस्वती शिशु मंदिर कर्वी, जेएम पब्लिक बालिका स्कूल, अशोक पब्लिक स्कूल आदि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उधर, खोही में गायत्री शक्तिपीठ में वसंत पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ.रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि हवन पूजन के साथ कई कार्यक्रम किए गए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ