बांदा जिला पंचायत चुनाव आरक्षण सूची

बांदा में ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण की अनंतिम सूची मंगलवार शाम को जारी हो गई है . तिंदवारी ब्लॉक प्रमुख पद की सीट महिला के सुरक्षित की गई है । बड़ोखरखुर्द में लगातार दूसरी बार प्रमुख पद की सीट अनाक्षित रही। देर शाम जारी सूची के मुताबिक, बड़ोखरखुर्द ब्लॉक प्रमुख पद अनाक्षित , बिसंडा अनाक्षित, बबेरू ओबीसी महिला, कमासिन ओबीसी, नरैनी ओबीसी, तिंदवारी महिला, महुआ एसी और जसपुरा ब्लॉक प्रमुख पद एससी महिला के लिए आरक्षित की गई। अंनतिम सूची पर आपत्ति समाधान के बाद 15 मार्च को अंतिम सूची जारी होगी। जिले में बड़ोखर खुर्द एक मात्र प्रमुख पद की सीट लगातार दूसरी बार सामान्य कोटे में गई। 



बड़ोखर खुद

इस ब्लॉक में कुल 58 ग्राम पंचायतें हैं। यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी मात्र 15 है। अनुसूचित जाति की 44744, अन्य पिछड़ा वर्ग 100992 और सामान्य वर्ग की 47866 है। 1995 में सीट ओबीसी, 2000 में महिला, 2005 में सामान्य, 2010 एससी महिला, 2015 में सामान्य और 2021 में भी सामान्य है।

बिसंडा

इस ब्लॉक में कुल 49 ग्राम पंचायतें हैं। यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी मात्र एक है। अनुसूचित जाति की 49869, अन्य पिछड़ा वर्ग 96391 और सामान्य वर्ग की आबादी 38233 है। 1995 में सीट एसी, 2000 में एससी महिला, 2005 में सामान्य, 2010 ओबीसी महिला, 2015 में महिला और 2021 में भी सामान्य के लिए आरक्षित है।

बबेरू

इस ब्लॉक में कुल 61 ग्राम पंचायतें हैं। यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी शून्य है। अनुसूचित जाति की 41819, अन्य पिछड़ा वर्ग 114920 और सामान्य वर्ग की 43289 है। 1995 में सीट ओबीसी महिला, 2000 में ओबीसी महिला , 2005 में ओबीसी, 2010 सामान्य, 2015 में एससी और 2021 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है।

कमासिन

इस ब्लॉक में कुल 55 ग्राम पंचायतें हैं। यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी शून्य है। अनुसूचित जाति की 38300, अन्य पिछड़ा वर्ग 95703 और सामान्य वर्ग की 38910 है। 1995 में सीट सामान्य, 2000 में सामान्य, 2005 में ओबीसी महिला, 2010 सामान्य, 2015 में एससी महिला और 2021 में ओबीसी है।

नरैनी

इस ब्लॉक में कुल 83 ग्राम पंचायतें हैं। यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी मात्र 16 है। अनुसूचित जाति की 55709, अन्य पिछड़ा वर्ग 143041 और सामान्य वर्ग की 59346 है। 1995 में सीट ओबीसी, 2000 में ओबीसी, 2005 में एससी महिला, 2010 महिला, 2015 में सामान्य और 2021 ओबीसी है।

तिंदवारी

इस ब्लॉक में कुल 56 ग्राम पंचायतें हैं। यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी मात्र चार है। अनुसूचित जाति की 35405, अन्य पिछड़ा वर्ग 87830 और सामान्य वर्ग की 52925 है। 1995 में सीट महिला, 2000 में सामान्य, 2005 में एससी, 2010 सामान्य, 2015 में ओबीसी महिला और 2021 महिला है।

महुआ

इस ब्लॉक में कुल 75 ग्राम पंचायतें हैं। यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी शून्य है। अनुसूचित जाति की 59402, अन्य पिछड़ा वर्ग 101673 और सामान्य वर्ग की 48021 है। 1995 में सीट एससी, 2000 में एससी, 2005 में सामान्य, 2010 सामान्य, 2015 में ओबीसी और 2021 में एससी है।

जसपुरा

इस ब्लॉक में कुल 32 ग्राम पंचायतें हैं। यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी मात्र दो है। अनुसूचित जाति की 13535, अन्य पिछड़ा वर्ग 61413 और सामान्य वर्ग की 30230 है। 1995 में सीट सामान्य, 2000 में सामान्य, 2005 में महिलर, 2010 ओबीसी, 2015 में सामान्य और 2021 में भी एससी महिला है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ