Banner

कांग्रेस के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव विद्या नेगी चित्रकूट दौरे पर

कांग्रेस के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव विद्या नेगी के साथ यूपी पूर्वी क्षेत्र की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अचल पाल प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सेंगर शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचीं। 



शहर के पटेल तिराहे पर कांग्रेसी पदाधिकारियों ने तीनों पदाधिकारियों को फूल माला देकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह,पटेल, उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय, जिला महामंत्री सविता पाल आदि मौजूद रहीं।

जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव से लेकर जिले के महिला मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए शनिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ