Banner

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल : राजनीतिक स्थिति हमारे पक्ष में है लेकिन हमें सजग रहने की आवश्यकता

राजनीतिक परिदृश्य हमारे पक्ष में है किन्तु हमें सजग, सचेत और सक्रिय होने की आवश्यकता है। रविवार को हमीरपुर के सर्वहित सुधार सभा भवन में आयोजित भाजपा हमीरपुर मंडल प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही। हमीरपुर भाजपा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का मंडल भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने स्मृति चिह्न भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।



पार्टी की विचारधारा को कार्यकर्ताओं को समझाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने बताय कि राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण, शोषणमुक्त एवं समतायुक्त समाज की स्थापना, सकारात्मक पंथ निरपेक्षता, सर्वधर्म समभाव और मूल्यों पर आधारित राजनीति इन सब पंचनिष्ठाओं को छह अप्रैल 1980 को पार्टी के स्थापना दिवस पर स्वीकार कर अपनाया गया था और बाद में यही पंच निष्ठाएं हमारी पार्टी की पहचान,पार्टी विद ए डिफरेंस बन गई। धूमल ने कहा कि देश प्रदेश में सरकारें बढ़िया काम कर रही हैं।अनुशासन हमारी पहचान है। नेतृत्व की बात को सुना जाता है और उसे माना भी जाता है। यही बड़ी वजह है कि लोकसभा में 1984 में मात्र दो सांसदों वाली पार्टी के आज लोकसभा में 300 से ज्यादा सांसद हैं। धूमल ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य व भाजपा की भूमिका विषय पर विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ