Banner

महोबा: शहीद दिवस पर मंगलवार को वीर शहीदों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा

शहीद दिवस पर मंगलवार को वीर शहीदों को याद में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा गुमान बिहारी मंदिर से शुरू होकर मंडी चौराहा वी पार्क, झंडा चौराहा, डयोढ़ी दरवाजा, बस स्टैंड होती हुई संतोषी माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। भारतीय किसान यूनियन ने कीरत सागर तट पर शहीद दिवस मनाया।



चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि शहीद यात्रा राज गुरु, भगत सिंह, सुखदेव की याद में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में ओमशंकर वास्तव, शिवकुमार गोस्वामी, कुलदीप भटनागर, नाथूराम यादव, मनोज पाठक, अमित शर्मा, दीपक गुरुदेव, सीओ उमेश चंद्र, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने महोबा शहर के कीरत सागर तट पर शहीद दिवस पर सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शहीद दिवस मनाया गया। तीन कृषि कानूूनों के विरोध में एसडीएम सौरभ पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विनोदनी तिवारी, अंजू भारती, हरीहर दीक्षित, इश्हाक खां आदि मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ