Bundelkhand Bulletin: संक्रमण रोकने के लिये लोगों ने गांव की सीमा को किया सील


झांसी में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर पहुंच गई हैं और मरीजों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही

वैकसीनेशन के लिए 28 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन:1 मई से 18+ के 8 लाख से ज्यादा युवाओं को वैक्सीनेशन, जिले के 78 स्थानों पर लगेंगे टीके

छतरपुर

28 अप्रैल से 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसे लेकर विभाग की तैयारी शुरू कर दी है। एक मई से इसमें इस बार जिले के 8 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन का डोज लगाया जाएगा। यह डोज जिले के सभी 78 सेंटरों पर 78 टीमों के द्वारा पूरा किया जाएगा। केविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

संक्रमण रोकने लोगों ने गांव की सीमा सील की:राजनगर के आधा दर्जन से अधिक गांवों में लोगों ने कहा न हम बाहर जाएंगे, न किसी को आने देंगे

छतरपुर

अब कोरोना संक्रमण शहरों से गांवों में भी प्रवेश कर रहा है। प्रशासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में सख्ती से गाइड लाइन और कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूक ग्रामीणों ने स्व विवेक से अपने गांव को सुरक्षित रखने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राजनगर जनपद क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में ग्रामीणों ने अपने गांवों की सीमाएं खुद सील कर आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। जनपद पंचायत राजनगर क्षेत्र में जनपद सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी की पहल पर ग्राम पंचायत सेवड़ी में ग्रामीणों ने सबसे पहले सीमा पर बैरियर लगाकर बाहर से आने वालों का प्रवेश वर्जित कर दिया।

लोग स्वास्थ्य के प्रति हुए जागरूक:संक्रमण बढ़ते ही इम्युनिटी बूस्टर दवाइयाें की बढ़ी मांग, इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाओं की मांग में 35 प्रतिशत तक का इजाफा

छतरपुर

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ते ही अब लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होने लगे हैं। यही कारण है कि एक बार फिर दवा बाजार में मास्क व सेनिटाइजर के साथ इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाइयों की मांग अचानक बढ़ गई है। हाल यह है कि इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाओं की बाजार में कमी नजर आने लगी है। दवा विक्रेताओं की माने तो इस माह के 15 से 20 दिन में इनकी मांग में 25 से 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बता दें कि देश के साथ मप्र में मार्च 2020 में कोरोना ने दस्तक दी

दतिया: संक्रमित मरीजों के लिए जारी किए निर्दश

प्रशासन की कार्रवाई:कालाबाजारी की जानकारी लगने पर प्रशासन पहुंचा मौके पर, दुकान संचालन के न आने पर गाेदाम सील

छतरपुर

शहर में बस स्टैंड के पास स्थित महेश टॉकीज के समीप ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की जानकारी लगने पर गुरुवार की देर रात पुलिस और प्रशासन ने गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कई बार कॉल कर एजेंसी संचालक को बुलाने का प्रयास किया पर नहीं आया। इसके बाद प्रशासन ने एक पक्षीय कार्रवाई कर प्रतिष्ठान का ताला तोड़ने के बाद जांच कर सील कर दिया।

गंदगी का अंबार:जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, इस कोरोना काल में संक्रमण फैलने का बढ़ रहा खतरा

बारीगढ़

देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कोरोना काल में संक्रमण को रोकने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन नगर बारीगढ़ में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार नगर परिषद लगातार उदासीन बनी हुई है। नगर परिषद की उदासीनता के चलते नगर में स्वच्छता को ग्रहण लगा हुआ है। नगर में नियमित सफाई नहीं होती, नालियों की सफाई के बाद कचरा वहीं पर रख दिया जाता है, इसे दूर नहीं फिकवाया जाता, जिससे जगह-जगह कचरा के ढेर लग जाते हैं। कुछ दिन बाद यही कचरा फिर नालियों में चला जाता है।

कोविड सेंटर का शुभारंभ:राहतगढ़ में 50 बिस्तर कोविड सेंटर शुरू, मंत्री ने दी जनता को निशुल्क एंबुलेंस सेवा

सागर

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ में 50 बिस्तर की कोविड सेंटर का शुभारंभ शुक्रवार को किया। उन्होंने जनता का अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी अब अपने दूसरे चरण में है, जो मानवता के लिए खतरा बन गई है। इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों की हर तरह से सेवा व मदद कर रहे हैं

कोरोना महामारी के इस दौर में खुशियां बाटें भय नहीं

बंडा में बाल विवाह:बंडा में नाबालिग लड़की की हो रही थी शादी, टीम ने जाकर रुकवाई

सागर

शुक्रवार को बंडा थाना अंतर्गत पठार मोहल्ला में नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया। जानकारी मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर नाबालिग की शादी की सूचना विशेष किशोर पुलिस इकाई ज्योति तिवारी को दी। इसके बाद चाइल्ड लाइन टीम बंडा थाना गए वहां से पुलिस के साथ नाबालिग के घर पहुंचे।

वहां जाकर लड़की के परिजन से मिले बच्ची के दस्तावेज देखे जिससे यहां पता चला कि लड़की 17 साल है। जिस पर ज्योति तिवारी ने बच्ची के परिजन को समझाइश दी, नाबालिग उम्र में शादी करवाना कानूनन अपराध है। लड़की की मां ने कहा की मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और बच्ची के पिता नहीं है इस कारण से इसकी शादी कर रहे हैं

प्रशासन की कार्रवाई:कपड़ा व किराना दुकानें खुली मिलीं, 5 के खिलाफ एफआईआर

सागर

काेतवाली पुलिस ने काेराेना कर्फ्यू के दाैरान शहर के कटरा इलाके में खुली कपड़े व किराना दुकानाें पर कार्रवाई की। 5 लाेगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। काेतवाली टीआई नवल आर्य ने बताया कि वर्णी काॅम्पलेक्स में अंकित जैन की कपड़ा दुकान, नयाबाजार में सचिन जैन की कपड़ा दुकान, भीतर बाजार में अमित जैन, आलाेक जैन की किराना दुकान खुली मिली। वहीं लाजपतपुरा में आकाश साहू बिना कारण घूमते मिला। इन पांचाें के खिलाफ धारा 188, 270 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत केस दर्ज किया है

ग्राम रमदेवा की घटना:किसानों ने नरवाई में लगाई आग फैलते हुए गांव में घुसी, पांच कच्चे मकान जले

दतिया​​​​​​​

इंदरगढ़ तहसील के ग्राम रमदेवा में गेहूं की फसल कटने के बाद किसानों ने शुक्रवार की शाम खेतों में लगी नरवाई जलाने के लिए आग लगा दी। आग फैलकर गांव में पहुंच गई जिससे खेतों के किनारे बने पांच कच्चे मकान जल गए। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

अस्पतालों में देखने को मिल रही मानवता की तस्वीरें

बदलेगा सिलेबस:अब यूजी-पीजी का नए पाठ्यक्रम में रोजगार पर जोर

दतिया 

उच्च शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति में प्रदेश की यूनिवर्सिटी में संचालित हाे रहे करीब 40 विषयाें काे नया रोजगारोन्मुखी स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। आर्ट्स, काॅमर्स और साइंस के पारंपरिक विषयाें का नया सिलेबस बनाने के लिए विषय विशेषज्ञों की समिति को काेविड संक्रमण सिलेबस तैयार करने में बाधा नहीं आए, इसलिए अध्ययन मंडल लगातार ऑनलाइन मीटिंग कर नया सिलेबस तैयार करने चर्चा करेगी। ऐसे सिलेबस पर जोर होगा जिससे रोजगार की संभावना ज्यादा हो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ