प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन का अभियान 24 अगस्त से ऑनलाइन पंजीयन 23 अगस्त तक

प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिये राज्य शासन द्वारा 24 अगस्त से प्रतिभा चयन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। टेलेंट सर्च-2021 अभियान में प्रदेश के खिलाड़ी 23 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते है। पंजीयन की कार्यवाही 9 अगस्त से शुरू की गई थी।

देश के सशक्तिकरण के लिए बहनों का सशक्तिकरण आवश्यक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भविष्य की खेल प्रतिभाओं को तलाशकर तराशने के लिए 'टैलेंट सर्च 2021' अभियान की घोषणा की है। यह अभियान 24 अगस्त से पूरे प्रदेश में शुरू होगा। अभियान में खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के समन्वय से अभियान चलाया जाएगा। अभियान में लगभग 2500 बालक-बालिकाओं का चयन कर प्रदेश में संचालित अत्याधुनिक संसाधनों से लैस विभिन्न खेल अकादमियों तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान की तैयारियों पर नज़र रखेंगे जिलों के प्रभारी मंत्री

प्रतिभावान खिलाड़ी एथलेटिक्स, शूटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग केनोइंग, रोइंग, सेलिंग, स्लालॉम), कराते, फेंसिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, ताइक्वाडों जूडो, घुड़सवारी, पुरुष हॉकी, ट्रायथलान, महिला हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, पुरुष क्रिकेट, योग और मलखंभ में अपना भविष्य बनाने के लिए इस अभियान में शामिल हो सकेंगे। चयन की प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और कोविड संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए की जा रही है।

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ